शराब घोटाला : ACB/EOW ने अनवर ढेबर, महापौर एजाज ढेबर, अख्तर ढेबर, और जुनैद ढेबर के घर और होटल में दी दबिश

शराब घोटाला : ACB/EOW ने अनवर ढेबर, महापौर एजाज ढेबर, अख्तर ढेबर, और जुनैद ढेबर के घर और होटल में दी दबिश रायपुर : शराब घोटाले पर ACB/EOW ने जाँच का दायरा बढ़ाते हुए शुक्रवार को अनवर ढेबर और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है । जानकारी के अनुसार, इओडब्ल्यू के 16 […]

शराब घोटाला : ACB/EOW ने अनवर ढेबर, महापौर एजाज ढेबर, अख्तर ढेबर, और जुनैद ढेबर के घर और होटल में दी दबिश


रायपुर : शराब घोटाले पर ACB/EOW ने जाँच का दायरा बढ़ाते हुए शुक्रवार को अनवर ढेबर और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है । जानकारी के अनुसार, इओडब्ल्यू के 16 अधिकारी सुरक्षा बल के साथ तड़के 6 बजे होटल वेनिंगटन कोर्ट के अलावा पेंशनबाड़ा स्थित महापौर एजाज ढेबर, अख्तर ढेबर, अनवर ढेबर और जुनैद ढेबर के घर पर दबिश दी है । बताया जा रहा है कि शराब घोटाला में कई लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। शराब कारोबारी के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

दुर्ग जिले में शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन के घर एसीबी के छापे में भारी मात्रा में शराब मिलने का मामला सामने आया है। सुपेला थाना पुलिस ने पप्पू ढिल्लन के बेटे जसजीत ढिल्लन के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि गुरुवार को नेहरू नगर निवासी शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन के बंगले में एसीबी ने छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन घर पर नहीं थे। जांच में एसीबी की टीम को बंगले से 28 लीटर विदेशी शराब मिली।

Read More CG News: धान की खुशबू जंगल तक पहुंची! कोरबा के खरीदी केंद्र में घुसा दंतेल हाथी, मची अफरा-तफरी

इसकी सूचना तत्काल सुपेला थाना पुलिस को दी गई। सुपेला पुलिस पप्पू ढिल्लन के बंगले में पहुंची और 28 लीटर विदेशी शराब को आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत जब्त कर लिया। कारोबारी ढिल्लन के बेटे 28 वर्षीय जसजीत सिंह ढिल्लन के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि शराब मिलने की सूचना पर हमारी टीम कार्रवाई के लिए गई थी। 28 लीटर विदेशी शराब जब्त कर आरोपी जसजीत ढिल्लन को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उसे फिलहाल नोटिस देकर छोड़ दिया गया है।

Read More Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज