जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं का समाधान करना ही रामराज्य - अरुण साव...

जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं का समाधान करना ही रामराज्य -  अरुण साव...

रायपुर/  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव  मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के राम्हेपुर (एन) में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समाधान शिविर में स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जमीनी पहुंच एवं लाभान्वित हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को अन्नप्राशन कराकर सुपोषण टोकरी वितरित किया। उन्होंने 21 हितग्राहियों को नोनी सुरक्षा योजना का बॉन्ड पेपर भी प्रदान किया।

उप मुख्यमंत्री  साव ने समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं का समाधान करना ही रामराज्य है, यही विष्णु का सुशासन है। हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है। समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं, लोगों को अलग-अलग भटकने की जरूरत नहीं है। क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अकेले लोरमी जनपद पंचायत में 400 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। अभी आवास के लिए सर्वे चल रहा है। सभी पात्र हितग्राहियों को आवास मिलेगा।
     

साव ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की सभी गांरटियों को विष्णु देव साय सरकार पूरा कर रही है। प्रदेश में महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 15 किश्तों की राशि दी जा चुकी है। पीएम आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हो रहा है। क्षेत्र में विकास का कार्य सांय-सांय हो रहा है। 

Read More सीयू में वेतन घोटाला: साढ़े 18 हजार पर दस्तखत कराकर बैंक खातों में डाले सिर्फ 13 हजार, 180 से अधिक गार्डों ने खोला मोर्चा

मुंगेली के कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने बताया कि सुशासन तिहार में जिले में एक लाख 29 हजार 587 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से एक लाख 23 हजार आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप आवेदनों के निराकरण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत के सीईओ  प्रभाकर पाण्डेय, वनमंडलाधिकारी  अभिनव कुमार, जिला पंचायत के अध्यक्ष  कांत पाण्डेय और लोरमी जनपद पंचायत की अध्यक्ष  वर्षा विक्रम सिंह सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में समाधान शिविर में मौजूद थे।

Read More आदिवासियों ने जेल से बचने के लिए बेचा अनाज, कर्ज लेकर चुकाई 15 से 25 हजार तक की घूस।

Latest News

बार-बार उसी किले पर जाने की जिद, फोन पर दूसरे युवक का जिक्र... केतन केस में बड़ा खुलासा बार-बार उसी किले पर जाने की जिद, फोन पर दूसरे युवक का जिक्र... केतन केस में बड़ा खुलासा
अधिकारी राज नहीं चलेगा" : कलेक्टर कार्यालय पहुंचा सरपंचों का हुजूम, उपेक्षा से नाराज जनप्रतिनिधियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Oppo Reno 16 Series Price Leak: लॉन्च से पहले Reno 16 और Reno 16c की कीमतें आईं सामने, मिल सकती है 7000mAh बैटरी
Dry Fruits Side Effects: ज्यादा ड्राई फ्रूट्स खाना पड़ सकता है भारी! आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताए सही सेवन के नियम
रायपुर के डॉग शेल्टर का सच: बेजुबान की मौत पर 4 दिन तक पर्दा, डॉक्टर के इनकार से खुली पोल!
रायपुर में ड्रग्स क्वीन के रसूखदार कनेक्शन पर बड़ा खुलासा: ईडी की एंट्री से उड़ी रईसजादों और शराब कारोबारियों की नींद, विधायक का बेटा भी रडार पर
रतनपुर नगर पंचायत में कुशासन, आदतन अपराधी है अध्यक्ष, नेताओं की धौंस ऐसी कि थानेदार भी ज्वाइन करने से घबरा रहे।
रेत माफियाओं का भौकाल: फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर सिपाही को पीटा, जब्त गाड़ी लूट ले गए... कोरिया में मर्डर के बाद भी बेखौफ तस्कर, सिस्टम लाचार!
बड़ी खबर: बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी खेल, तिहरे हत्याकांड के कैदी ने रेप के आरोपी को उतारा मौत के घाट
बड़ी खबर: बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी खेल, तिहरे हत्याकांड के कैदी ने रेप के आरोपी को उतारा मौत के घाट
नारायणपुर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, आमने-सामने आए दो पक्ष, पुलिस छावनी में बदला पूरा गांव
जेल के अंदर चलता था 'अलग सिस्टम'? रेड के बाद अधीक्षक पर गिरी कार्रवाई की गाज