रतनपुर नगर पंचायत में कुशासन, आदतन अपराधी है अध्यक्ष, नेताओं की धौंस ऐसी कि थानेदार भी ज्वाइन करने से घबरा रहे।

रतनपुर नगर पंचायत में कुशासन, आदतन अपराधी है अध्यक्ष, नेताओं की धौंस ऐसी कि थानेदार भी ज्वाइन करने से घबरा रहे।

बिलासपुर। जिले की धार्मिक नगरी रतनपुर में कानून-व्यवस्था और सुशासन के दावों की पूरी तरह हवा निकल गई है। यहां का नगर पंचायत अध्यक्ष लवकुश कश्यप कोई आम नेता नहीं, बल्कि पुलिस रिकॉर्ड में एक 'आदतन अपराधी' हैं। मगर रसूख और रूलिंग पार्टी के नेताओं की धौंस का आलम यह है कि पुलिस ऐसे अपराधी किस्म के अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने के बजाय सिर्फ 'जांच' का झुनझुना बजा रही है।

अपराधों की लंबी है फेहरिस्त, खा चुका हैं जेल की हवा

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, दबंग लवकुश कश्यप का अपराधों से पुराना और नाता रहा है। अध्यक्ष पूर्व में भी कई बार शांति भंग करने के मामले में प्रतिबंधात्मक धारा 107, 16 के तहत जेल की हवा खा चुका हैं। साल 2016 में कश्यप पर अपराध क्रमांक 193/16 के तहत धारा 294, 506, 323 और गंभीर एट्रोसिटी एक्ट (3,1,10) के तहत मामला दर्ज हो चुका है। इसके बाद साल 2017 में भी शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और अश्लील गाली-गलौज करने पर उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 252/17 (धारा 294, 186) दर्ज किया गया था।

नेताओं के नाम की धौंस, पुलिसिया गिरी हुई फेल

ऐसे आदतन अपराधी के सामने बड़ी-बड़ी बातें करने वाली पुलिसिया गिरी नतमस्तक नजर आ रही है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि अध्यक्ष द्वारा डिप्टी सीएम अरुण साव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय जैसे बड़े नेताओं का नाम लेकर खुलेआम धमकाया जाता है। इन धमकियों और रसूख का खौफ इतना है कि नए थाना प्रभारी तक रतनपुर थाने में ज्वाइन करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। ऐसे में डबल इंजन की सरकार का वह दावा कि अपराधी कितना भी ताकतवर हो, सलाखों के पीछे होगा, जुमलेबाजी के कम नहीं लग रहा। 

Read More व्हाट्सएप हैक कर राज्यसभा सांसद-विधायक के नाम पर ठगी की कोशिश, 65 और 76 हजार रुपए मांगे

ताजा मामला: पुलिस की ढिलाई से बढ़े हौसले, अब साध्वी से सरेआम बदसलूकी

सिस्टम की इसी मेहरबानी का नतीजा है कि इस आदतन अपराधी के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब साध्वी को सरेआम बेइज्जत करने और गंदी नीयत से पीछा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डरी-सहमी साध्वी ने बिलासपुर एसपी दफ्तर पहुंचकर अध्यक्ष के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत की है।

Read More LPU में रेप की अफवाह के बाद भड़का विवाद, हाईवे जाम और आगजनी के बीच परीक्षाएं टलीं

एसपी को दिए गए शिकायती आवेदन के मुताबिक, 3 जून 2026 को साध्वी फुलवारीपारा स्थित मथुरावासी हनुमान मंदिर आश्रम में एक धार्मिक आयोजन में गई थीं। वहां जब वे अन्य संत-महात्माओं के साथ बैठकर भोजन कर रही थीं, तभी नगर पंचायत अध्यक्ष लवकुश कश्यप आ धमका। उसने साध्वी को भरे समाज में भोजन करने से रोक दिया और वहां से उठ जाने को कह दिया। जब साध्वी ने इसका विरोध किया, तो अध्यक्ष ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और संतों के सामने ही उनका हाथ पकड़कर वहां से हटाने की कोशिश की। साध्वी को सरेआम जान से मारने की धमकी भी दी । 

मठ तक करते हैं पीछा, थाने में नहीं हुई सुनवाई

साध्वी (जो उज्जैन से दीक्षा लेकर वर्तमान में चपोरा स्थित एक मठ में रहती हैं) ने पत्रकारों को बताया कि अध्यक्ष कामुक मानसिकता से प्रेरित होकर उनका लगातार पीछा करते हैं। वे मठ तक पहुंच जाते हैं और अशोभनीय इशारे करते हैं। इन हरकतों से वे खुद को बेहद असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

हैरानी की बात यह है कि साध्वी ने पहले रतनपुर थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आदतन अपराधी अध्यक्ष के रसूख के आगे पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब अपनी जान को खतरे में देख साध्वी ने एसपी से गुहार लगाई है। 

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल