रायपुर में ड्रग्स क्वीन के रसूखदार कनेक्शन पर बड़ा खुलासा: ईडी की एंट्री से उड़ी रईसजादों और शराब कारोबारियों की नींद, विधायक का बेटा भी रडार पर

रायपुर में ड्रग्स क्वीन के रसूखदार कनेक्शन पर बड़ा खुलासा: ईडी की एंट्री से उड़ी रईसजादों और शराब कारोबारियों की नींद, विधायक का बेटा भी रडार पर

रायपुर। राजधानी रायपुर की हाई-प्रोफाइल टेक्नो पार्टियों में कोकीन का नशा घोलने वाली 'ड्रग्स क्वीन' नव्या मलिक के मामले में अब एक बड़ा धमाका हुआ है। गंज थाने से शुरू हुई यह पुलिस जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) के हाथों में जाने वाली है। इस केस में ईडी की एंट्री की खबर लगते ही शहर के कई सफेदपोश नेताओं, बड़े शराब कारोबारियों और अफसरों के बीच हड़कंप मच गया है।

ईडी ने रायपुर पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखकर गंज थाने में दर्ज एफआईआर और चार्जशीट की पूरी कॉपी मांग ली है। अब यह मामला सिर्फ चंद ग्राम ड्रग्स पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि ईडी अब इसमें मनी लॉन्ड्रिंग और इंटरनेशनल ड्रग्स तस्करी (स्मगलिंग) के एंगल से अपनी गहरी जांच शुरू करेगी।

शराब कारोबारियों और नेताओं संग विदेश के दौरे

पुलिस की अब तक की जांच में नव्या मलिक को लेकर जो बातें सामने आई हैं, वो चौंकाने वाली हैं। पता चला है कि इस पूरे गिरोह की मास्टरमाइंड नव्या तुर्की और ईरान समेत कई देशों की यात्राएं कर चुकी है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इन विदेशी दौरों में वो अकेली नहीं थी, बल्कि राज्य के कुछ बड़े शराब कारोबारी और रसूखदार नेता भी उसके साथ इन यात्राओं में शामिल थे। अब ईडी की टीम यह खंगालेगी कि इन यात्राओं का खर्च किसने उठाया और विदेशों में कौन सी डील पक्की की गई।

Read More मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

2000 बैंक खाते और 10-10 लाख की कोकीन खरीदी

इस पूरे ड्रग्स नेटवर्क में करोड़ों रुपए का काला खेल हुआ है। पुलिस ने जब विधि, नव्या और गिरोह के अन्य लोगों के 2 हजार से ज्यादा बैंक खातों की कुंडली निकाली, तो उसमें कई संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिले।

Read More डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद पर एक की गई जान, पुलिस और एसीसीयू ने की कार्रवाई, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत 13 गिरफ्तार

जांच के बाद 320 संदिग्ध लोगों की एक लिस्ट तैयार की गई है। इस लिस्ट में जो नाम हैं, वो सत्ता के गलियारों में तूफान ला सकते हैं। इसमें एक विधायक के बेटे, उनके भतीजे, एक पार्षद के करीबी रिश्तेदार और शहर के कुछ बड़े अधिकारियों के बच्चों के नाम साफ-साफ सामने आए हैं। पुलिस के हाथ ऐसे पक्के सबूत लगे हैं जिनसे पता चलता है कि इनमें से कई लोगों ने 10-10 लाख रुपए तक के ड्रग्स खरीदे थे।

फाफाडीह ओवरब्रिज से ऐसे खुला था राज

आपको बता दें कि इस पूरे हाई-प्रोफाइल कोकीन सिंडिकेट का पर्दाफाश 23 अक्टूबर 2025 को हुआ था। क्राइम ब्रांच की टीम ने फाफाडीह ओवरब्रिज के नीचे एक सटीक सूचना पर छापा मारा था। वहां से मोनू बिश्नोई, हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया गया था। तलाशी लेने पर उनके पास से 27.58 ग्राम कोकीन मिली थी। इन्हीं तीनों की गिरफ्तारी के बाद कड़ियां जुड़ती गईं और 'नव्या मलिक गिरोह' का सच सामने आ गया।अब देखना यह है कि ईडी की जांच शुरू होने के बाद उन बड़े चेहरों पर कब गाज गिरती है, जो अब तक पर्दे के पीछे से इस काले कारोबार का हिस्सा बने हुए थे।

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल