राजा भैया और साली साध्वी सिंह को हाई कोर्ट का नोटिस, पत्नी भानवी सिंह को मानहानि केस में बड़ी राहत 

राजा भैया और साली साध्वी सिंह को हाई कोर्ट का नोटिस, पत्नी भानवी सिंह को मानहानि केस में बड़ी राहत 

अदालत ने पति और साली को दो हफ्ते में जवाब देने को कहा आपराधिक कार्यवाही पर लगाई रोक

 

लखनऊ। पूर्व मंत्री और विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी साली साध्वी सिंह को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ से नोटिस जारी किया है। यह नोटिस राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह की याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने जारी किया है 

Read More मीना खलखो हत्याकांड: दो जवानों की रिहाई बरकरार, हाई कोर्ट ने राज्य की अपील की खारिज

 अदालत ने इसके साथ ही मानहानि के एक मामले में भानवी सिंह के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

Read More छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी; संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नामों पर लगी मुहर

न्यायमूर्ति सौरभ लावनिया की पीठ ने यह आदेश भानवी सिंह की याचिका पर दिया। इस याचिका में लखनऊ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में उनके खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को चुनौती दी गई थी।

 

दो बहनों के विवाद पर अदालत का रुख

 

अदालत ने राजा भैया और साध्वी सिंह को इस मामले में दो हफ्ते के अंदर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई अब तीन हफ्ते बाद तय की गई है।

ज्ञात हो कि साध्वी सिंह ने 4 सितंबर 2023 को हजरतगंज कोतवाली में मानहानि के मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया था, जिसके बाद सीजेएम ने संज्ञान लेते हुए भानवी सिंह को समन जारी किया था।

 

तलाक याचिका में दिए बयान से शुरू हुआ विवाद

 

भानवी सिंह के वकील ने बताया कि राजा भैया ने 14 नवंबर 2022 को भानवी के खिलाफ तलाक का मुकदमा दायर किया था, जिसके जवाब में भानवी ने कुछ बयान दिए थे। साध्वी सिंह ने आरोप लगाया था कि भानवी द्वारा दिए गए वे बयान मानहानिकारक थे, जिसके आधार पर उन्होंने यह मुकदमा दर्ज कराया।

कोर्ट को यह भी जानकारी दी गई कि याचिकाकर्ता भानवी और शिकायतकर्ता साध्वी आपस में बहनें हैं। इसके अलावा, भानवी सिंह ने साध्वी सिंह के खिलाफ कैंट इलाके की एक संपत्ति रामायण के संबंध में स्थायी रोक लगाने के लिए एक अलग मुकदमा भी दायर किया हुआ है।

न्यायालय ने यह देखते हुए कि यह विवाद दो बहनों के बीच है और इसे मध्यस्थता के जरिए सुलझाया जा सकता है, कहा कि मामले पर विचार करना आवश्यक है। इसलिए, अगले आदेश तक भानवी सिंह के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही पर

रोक लगा दी गई है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में  हड़कंप CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम