पूर्व मंत्री कवासी लखमा का रिमांड आज होगी खत्म, EOW अदालत में पेश करेगा चालान, शराब घोटाले में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

पूर्व मंत्री कवासी लखमा का आज रिमांड होगा खत्म, EOW अदालत में पेश करेगा चालान, शराब घोटाले में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

पूर्व मंत्री कवासी लखमा का रिमांड आज होगी खत्म, EOW अदालत में पेश करेगा चालान, शराब घोटाले में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू आज पूर्व मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ करीब 8 हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में पेश करेगी। लखमा इस समय जेल में हैं और उन पर हर महीने करोड़ों की अवैध कमाई का आरोप है। इस घोटाले में कई अधिकारी व कारोबारी पहले से जेल में बंद हैं।

रायपुर: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू आज पूर्व मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ चार्जशीट पेश करेगी। शराब घोटाले में कवासी लखमा जेल में बंद हैं। ईओडब्ल्यू के विशेष न्यायाधीश की अदालत में चार्जशीट पेश की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, यह चार्जशीट करीब 8 हजार पन्नों की हैं। विभागीय अधिकारियों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इस चार्जशीट में घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की भूमिका का जिक्र होगा।

पूर्व मंत्री कवासी लखमा की आज रिमांड भी खत्म हो रही है। ऐसे में एंटी करप्शन ब्यूरो और ईओडब्ल्यू की टीम उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। इसी कोर्ट में कवासी लखमा के खिलाफ चालान भी पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि शराब घोटाले में पेश होने वाली इस चार्जशीट में कई अहम घोटाले हो सकते हैं। छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला करीब 2 हजार करोड़ से ज्यादा का था। यह घोटाला भूपेश बघेल की सरकार में सामने आया था।

कहा जा रहा है कि चार्जशीट में यह बताया जाएगा कि शराब घोटाले में कवासी लखमा की क्या भूमिका थी। इसके साथ ही किस माध्यम से घोटाले में पैसे अर्जित किए गए। किस चैनल के जरिए पैसों को पहुंचाया गया और उसे कहां खपाया गया और कौन अन्य लोग इस सिंडीकेट में शामिल थे। बताया जाता है कि चार्जशीट को अंतिम रूप देने के बाद उपसंचालक अभियोजन द्वारा पेश किया जाएगा। वहीं, कवासी लखमा, उनके पुत्र हरीश और अन्य करीबी लोगों के घरों में छापेमारी के दौरान बरामद साक्ष्य को चालान के बाद पेश किया जाएगा।

Read More आय से अधिक संपत्ति मामला: रेखा नायर की याचिका हाईकोर्ट से खारिज, चलेगा मुकदमा

जेल में हैं कई अधिकारी और कारोबारी
शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के कई अधिकारी और शराब कारोबारी जेल में हैं। इस घोटाले में एपी त्रिपाठी, अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, त्रिलोक सिंह ढिल्ल्न अरविंद सिंह, उसके भतीजे अमित सिंह, दिलीप पांडेय, सुनील दत्त, दीपक दुआरी और विजय भाटिया को जेल भेजा गया है।

Read More नशीली दवाओं के कारोबार में 3 दोषियों को 15-15 साल की सजा, विशेष NDPS कोर्ट ने लगाया 1.50 लाख रुपये का अर्थदंड

कवासी लखमा पर कमीशन लेने का आरोप
शराब घोटाले के समय कवासी लखमा छत्तीसगढ़ सरकार में आबकारी विभाग के मंत्री हैं। ईडी की टीम ने कवासी लखमा और उनके बेटे के आवास पर छापेमारी की थी। आरोप है कि कवासी लखमा शराब घोटाले में शामिल लोगों से हर महीने दो करोड़ रुपये का कमीशन लेते थे।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

कानून व्यवस्था पर चलती चाकू: प्रदेश में अब हर छोटे-मोटे विवाद का फैसला थाने में नहीं, सड़क पर.... कानून व्यवस्था पर चलती चाकू: प्रदेश में अब हर छोटे-मोटे विवाद का फैसला थाने में नहीं, सड़क पर....
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन कब है? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो