केशव मौर्य बनेंगे उत्तर प्रदेश भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री के ट्वीट ने फिर से बढाई राजनीति में हलचल

केशव मौर्य बनेंगे उत्तर प्रदेश भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री के ट्वीट ने फिर से बढाई राजनीति में हलचल

केशव मौर्य बनेंगे उत्तर प्रदेश भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री के ट्वीट ने फिर से बढाई राजनीति में हलचल उत्तर प्रदेश : स्वतंत्रदेव सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुई यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की खाली हुई सीट पर कौन विराजमान होगा? इसको लेकर एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गईं। अभी तक डिप्टी […]

केशव मौर्य बनेंगे उत्तर प्रदेश भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री के ट्वीट ने फिर से बढाई राजनीति में हलचल

उत्तर प्रदेश : स्वतंत्रदेव सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुई यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की खाली हुई सीट पर कौन विराजमान होगा? इसको लेकर एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गईं। अभी तक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नाम सबसे आगे चल रहा है। रविवार को केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर फिर से सियासत में हलचल पैदा कर दी है। केशव प्रसाद ने ट्विट कर लिखा, संगठन सरकार से बड़ा है। केशव के इस ट्वीट के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर आहट साफ दिखने लगी है। केशव के ट्वीट से बड़े सियासी मायने भी निकलने शुरू हो गए हैं। केशव के ट्विट से उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी भी देने के संकेत निकल रहे हैं। हालांकि अभी पार्टी की ओर से किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है।

भूपेंद्र सिंह से लेकर ब्रजेश पाठक का भी चल चुका है नाम

Read More देहरादून में बीजेपी नेता की हत्या के बाद फूटा गुस्सा! आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी तनाव

यूपी में भाजपा को नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश है। पिछले पांच महीने से नए नाम पर मंथन चल रहा है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का नाम भी चलता रहा है। इनके अलावा ब्राम्हण नेताओं में पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, सांसद सुब्रत पाठक का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए कुछ लोगों द्वारा समय समय पर चलाया जाता रहा है। दलित वर्ग से सांसद रमाशंकर कठेरिया तथा विनोद सोनकर के नाम भी समय समय पर चलते रहे हैं। इनके अलावा भी कई नामों को लेकर कयासबाजी राजनीतिक हल्के में चल रही है। हालांकि अभी तक किसी के नाम पर मुहर नहीं लग सकी है। राजनीतिक गलियारों में कभी दिनेश शर्मा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी तो कभी केशव को प्रदेश अध्यक्ष की कमान दिए जाने की चर्चा रही लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। हाल ही में प्रदेश में नए संगठन महामंत्री को भी नियुक्त किया है, अब अध्यक्ष की तलाश भी जल्द पूरी हो सकती है।

Read More फर्जी दस्तावेज, सरकारी नौकरी और बड़ा खेल! असम में भर्ती घोटाले ने उड़ाए होश, बाहरी उम्मीदवारों ने हड़पीं नौकरियां

Tags:

Latest News

फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत
फर्जी दस्तावेज, सरकारी नौकरी और बड़ा खेल! असम में भर्ती घोटाले ने उड़ाए होश, बाहरी उम्मीदवारों ने हड़पीं नौकरियां
छत्तीसगढ़: थार में लाखों की नकदी लेकर जा रहा था चालक! पुलिस ने रोका तो खुल गई पूरी कहानी
7 लाख का लॉकर ले उड़े चोर! CCTV का DVR भी गायब, राजधानी रायपुर में हाई-प्रोफाइल चोरी से हड़कंप
रायगढ़ जेल में फिर कैदी की मौत: तीन दिन पहले आबकारी मामले में गया था जेल, पिता का आरोप पैसे लेकर दूसरे को छोड़ा मेरे बेटे को मार डाला
दुर्ग-भिलाई से चल रहा था साइबर ठगी का 'कमीशन कनेक्शन'! 15 म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा
रायपुर बना 'चाकूपुर'! गैंगवार, चाकूबाजी और खूनखराबा... आखिर किसके भरोसे राजधानी?
राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब OTP नहीं, सिर्फ अंगूठा लगाएंगे तभी मिलेगा अनाज, केंद्र का सख्त आदेश
देहरादून में बीजेपी नेता की हत्या के बाद फूटा गुस्सा! आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी तनाव
ब्रिटिश परंपराओं को अलविदा! भारतीय सेना की नई वर्दी नीति लागू, बंदी जैकेट से लेकर टैटू और मूंछों तक बदले नियम
नागलोक से चार गुना ज्यादा मौतें बिलासपुर में, डॉक्टरों और वकीलों ने मिलकर डकार लिया सर्पदंश का मुआवजा
फरारी के बीच मौत! नेपाल में गोली मारकर हत्या, खान सर कोचिंग बवाल से जुड़े आरोपी की संदिग्ध मौत से सनसनी