महतारी वंदन योजना की अगली किस्त पर खतरा! 20 हजार महिलाओं का e-KYC अधूरा, 30 जून आखिरी मौका

महतारी वंदन योजना की अगली किस्त पर खतरा! 20 हजार महिलाओं का e-KYC अधूरा, 30 जून आखिरी मौका

रायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता हजारों परिवारों के लिए राहत का जरिया बनी हुई है, लेकिन जिले की 20 हजार से अधिक महिलाओं की अगली किस्त अधर में लटक सकती है। इसकी वजह e-KYC प्रक्रिया का समय पर पूरा नहीं होना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 30 जून तक सत्यापन नहीं कराने वाली हितग्राहियों को आगामी भुगतान में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार जिले में कुल 3.18 लाख महिलाओं का e-KYC कराया जाना है। इनमें से करीब 2.98 लाख महिलाओं का सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि 20,116 महिलाओं का रिकॉर्ड अभी भी लंबित है। प्रशासन लगातार लाभार्थियों से अपील कर रहा है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपनी प्रक्रिया पूरी करा लें ताकि योजना का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहे।

विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती बुजुर्ग, दिव्यांग और गंभीर रूप से बीमार महिलाओं के सत्यापन की है। इसके अलावा बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं भी हैं जो रोजगार या अन्य कारणों से जिले से बाहर रह रही हैं। कई मामलों में बायोमेट्रिक मिलान नहीं होने से भी e-KYC की प्रक्रिया अटक रही है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों की अलग सूची तैयार की जा रही है, ताकि शासन स्तर पर समाधान निकाला जा सके।

Read More नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

सत्यापन अभियान के दौरान कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिनमें लाभार्थी महिलाओं का निधन हो चुका है, लेकिन उनके नाम अब तक रिकॉर्ड में दर्ज थे। विभाग अब ऐसे नामों को सूची से हटाकर डेटा अपडेट कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य योजना को अधिक पारदर्शी बनाना और पात्र महिलाओं तक ही लाभ पहुंचाना है।

Read More मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल