संदिग्ध मांस मामले पर धमतरी में बढ़ा तनाव! हिंदू संगठनों ने निगम कार्यालय का किया घेराव, प्रशासन को 24 घंटे की दी चेतावनी

संदिग्ध मांस मामले पर धमतरी में बढ़ा तनाव! हिंदू संगठनों ने निगम कार्यालय का किया घेराव, प्रशासन को 24 घंटे की दी चेतावनी

धमतरी। धमतरी शहर के साल्हेवार पारा गाड़ा पारा बस्ती में संदिग्ध मांस मिलने के मामले को लेकर शुक्रवार को हिंदू संगठनों और गौ सेवकों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने मामले में त्वरित कार्रवाई, आरोपियों की गिरफ्तारी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने की मांग की है। इस दौरान प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में बड़ी मात्रा में संदिग्ध मांस मिलने की सूचना के बाद गुरुवार को पुलिस और जिला चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर जांच की थी। कार्रवाई के दौरान करीब 86 किलो संदिग्ध मांस जब्त किया गया था। अधिकारियों ने मांस के नमूने परीक्षण के लिए हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला में भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जब्त सामग्री किस पशु की है।Hindu_organization_staged_a_protest_1781326079

शुक्रवार को नगर निगम पहुंचे हिंदू जागरण मंच और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जांच में गौवंश की अवैध कटाई या बिक्री की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने अवैध गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की मांग भी उठाई।

Read More IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर

संगठनों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर कोतवाली थाना का घेराव कर विरोध दर्ज कराया जाएगा। पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Read More स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग

वहीं महापौर रामू रोहरा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी।

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल