राइस मिलर्स एसोसिएशन जिला अध्यक्ष और अधिकारी के दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, बिलासपुर,खरोरा के ठिकानों पर आईटी का छापा…कवर्धा के निवासी है बलबीर..रायपुर और बिलासपुर मिलरों में मचा हड़कम्प

राइस मिलर्स एसोसिएशन जिला अध्यक्ष और अधिकारी के दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, बिलासपुर,खरोरा के ठिकानों पर आईटी का छापा…कवर्धा के निवासी है बलबीर..रायपुर और बिलासपुर मिलरों में मचा हड़कम्प बिलासपुर : केन्द्रीय आयकर की टीम का कहर बिलासपुर में दूसरे दिन भी जारी है। केन्द्रीय आयकर की टीम ने बिलासपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन बलबीर सलूजा के […]

राइस मिलर्स एसोसिएशन जिला अध्यक्ष और अधिकारी के दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, बिलासपुर,खरोरा के ठिकानों पर आईटी का छापा…कवर्धा के निवासी है बलबीर..रायपुर और बिलासपुर मिलरों में मचा हड़कम्प


बिलासपुर : केन्द्रीय आयकर की टीम का कहर बिलासपुर में दूसरे दिन भी जारी है। केन्द्रीय आयकर की टीम ने बिलासपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन बलबीर सलूजा के ठिकाने पर सूरज निकलने से पहले निवास और मिल में एक साथ धावा बोला है। जानकारी देते चलें कि केन्द्रीय आयकर की टीम एक दिन पहले ही बिलापुर में रूकी थी। खबर लिखे जाने तक आईटी की टीम बलबीर सलूजा के यहां व्यापक स्तर पर बन्द कमरे में दस्तावेजों को खंगाल रही है। और पूछताछ को अंजाम दे रही है। आयकर की टीम अल सुबह बिलासपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बलबीर सलूजा के ठिकाने पर धावा बोला है। जांच टीम से मिली जानकारी के अनुसार बलबीर सलूजा पर जीएसटी और आयकर टैक्स चोरी की शिकायत है।


आयकर की टीम ने सुबह दयालबन्द स्थित बलबीर सलूजा के घर और सीपत में स्थित पंथी-जांजी के दो ठिकानों में धावा बोला है। जानकारी मिल रही है कि पंथी में बलबीर सलूजा का एसडी एग्रो और सलूजा राइस मिल नाम से दो मिल संचालित है। दोनो ही जगह को आयकर की टीम ने घेर लिया है। दोनो ही जगह बन्द कमरे में छानबीन चल रही है।

Read More Noise Airwave Max 6: 120 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च हुए ये हेडफोन, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

दयालबन्द निवास पर भी आयकर की टीम लगातार कार्यवाही कर रही है। जानकारी देते चलें कि बलबीर सलूजा मूल रूस से कवर्धा जिला का रहने वाला है। बिलासपुर जिले में राइस मिल का संचालन करता है। हाल फिलहाल कुछ महीने पहले ही चुनाव में बिलासपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष बना है। जानकारी के अनुसार अधिकारियों को टैक्स चोरी को लेकर पर्याप्त सबूत सलूजा के खिलाफ मिला है।

Read More सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: ‘न्यायपालिका को बदनाम नहीं होने देंगे’, NCERT के ‘ज्यूडिशियल करप्शन’ चैप्टर पर आपत्ति

राइस मिलर्स और खाद्य विभाग से जुड़े एक अधिकारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम केंद्र की एक जांच एजेंसी ने नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी मनोज सोनी के रायपुर स्थित घर समेत दुर्ग, महासमुंद, बिलासपुर धमतरी और खरोरा में राइस मिलरों के ठिकानों पर दबिश दी. बताया जा रहा है कि राइस मिलर कैलाश दूंगा, अजय बरडिया, रौशन चंद्राकार, पारस चोपड़ा महासमुंद और राजेंद्र और आशीष लुंकड़ धमतरी के यहां भी केंद्रीय एजेंसी की टीम ने छापा मारा है. इस पूरे मामले में जांच अफसर ब्यौरा देने के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।अजय बरडिया के यहां केन्द्र एजेंसी की तीसरी बार छापा मार कार्यवाही है। केंद्रीय एजेंसियों को मिली दस्तावेजों का अभी खुलासा नहीं किया है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

होली पर बिलासपुर पुलिस का सख्त पहरा, 128 बदमाश भेजे गए जेल चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राज्य

Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई
मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रमुख फूड कंपनी Britannia Industries को जीएसटी विभाग ने 6.37 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी...
कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका