बांग्लादेश में अल्पसंख्यक सुरक्षा पर सवाल: अंसारकर्मी की हत्या से मचा हड़कंप

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक सुरक्षा पर सवाल: अंसारकर्मी की हत्या से मचा हड़कंप

नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मयमनसिंह जिले में एक हिंदू अंसारकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बृजेंद्र बिस्वास के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के ग्रामीण अर्धसैनिक बल (अंसार) में तैनात थे। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब हाल के दिनों में हिंदुओं पर हमलों की कई घटनाएं देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

फैक्ट्री ड्यूटी के दौरान मारी गई गोली
बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना भालुका उपजिला के मेहराबारी इलाके में स्थित सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड फैक्ट्री परिसर की है। फैक्ट्री की सुरक्षा के लिए 20 अंसारकर्मियों को तैनात किया गया था, जिनमें बृजेंद्र बिस्वास भी शामिल थे। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे, जब बृजेंद्र अपने साथी नोमान मियां के साथ कमरे में बैठे थे, तभी अचानक नोमान ने अपनी सर्विस गन निकालकर उन पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे बृजेंद्र की बाईं जांघ में लगी, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ।

अस्पताल में मौत, आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद घायल बृजेंद्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लबीब ग्रुप के प्रभारी अंसार अधिकारी एपीसी मोहम्मद अजहर अली ने बताया कि घटना से पहले दोनों के बीच किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने अचानक बंदूक तानते हुए गोली मारने की धमकी दी और फिर ट्रिगर दबाकर मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी नोमान मियां को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More Hormuz Strait Attack: होर्मुज में कुवैती ऑयल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल स्ट्राइक, 5 भारतीय सुरक्षित; ओमानी अधिकारियों ने कराया रेस्क्यू

पहले भी सामने आ चुकी हैं हिंसा की घटनाएं
गौरतलब है कि इसी जिले में कुछ दिन पहले दीपू चंद्र दास नामक एक हिंदू युवक के साथ अमानवीय हिंसा की घटना सामने आई थी। ऐसे मामलों के बाद अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर यूनुस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

Read More Siberia Lab Incident: लैब हादसे के बाद प्लेग का खौफ! 28 वर्षीय रिसर्चर की मौत, 197 लोग निगरानी में; कई अस्पतालों में क्वारंटाइन

जांच जारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की मंशा, परिस्थितियों और सुरक्षा चूक को लेकर विस्तृत जांच की जा रही है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच