कनाडा में भारतीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पार्टनर की तलाश में पुलिस

कनाडा में भारतीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पार्टनर की तलाश में पुलिस

नई दिल्ली। कनाडा के टोरंटो में भारतीय मूल की महिला हिमांशी खुराना (30 वर्ष) की हत्या का मामला सामने आने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनसनी फैल गई है। इस घटना पर भारतीय दूतावास ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है। टोरंटो पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज करते हुए संदिग्ध आरोपी अब्दुल गफूर (32 वर्ष) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

भारतीय दूतावास ने जताया दुख
कनाडा स्थित भारतीय दूतावास ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "हम भारतीय नागरिक हिमांशी खुराना की दुखद मृत्यु से स्तब्ध और अत्यंत दुखी हैं। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। दूतावास परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।"

पार्टनर पर हत्या का शक
टोरंटो पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला पार्टनर द्वारा की गई हिंसा से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोनों के बीच व्यक्तिगत संबंध थे। इसी आधार पर आरोपी अब्दुल गफूर को मुख्य संदिग्ध मानते हुए उसके खिलाफ फर्स्ट डिग्री मर्डर वारंट जारी किया गया है।

Read More Flydubai Flight FZ1073: को-पायलट की खतरनाक साजिश का खुलासा! कप्तान पर हमला कर विमान को क्रैश कराने की थी कथित योजना

गुमशुदगी के बाद मिला शव
पुलिस को शुक्रवार देर रात हिमांशी की गुमशुदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके में तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। 19 दिसंबर की रात से तलाश जारी थी। अगले दिन 20 दिसंबर की सुबह करीब 6:30 बजे, हिमांशी का शव एक आवास के अंदर बरामद किया गया।

Read More Siberia Lab Incident: लैब हादसे के बाद प्लेग का खौफ! 28 वर्षीय रिसर्चर की मौत, 197 लोग निगरानी में; कई अस्पतालों में क्वारंटाइन

आरोपी की तलाश जारी
कनाडा पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो आरोपी को गैर-जमानती आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। पुलिस ने आम जनता से भी आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत संपर्क करने की अपील की है। मामले की जांच जारी है और भारतीय दूतावास लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में बना हुआ है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच