भारतीय सेना की खुफिया जानकारी सैनिक ड्रग तस्कर को देता था हुई गिरफ्तारी

भारतीय सेना की खुफिया जानकारी सैनिक ड्रग तस्कर को देता था हुई गिरफ्तारी पंजाब : पंजाब की पटियाला पुलिस ने बुधवार को भारतीय सेना की खुफिया जानकारी पाकिस्‍तानी एजेंसी आईएसआई को देने के आरोप में एक सैनिक को अरेस्‍ट किया है. इस सैनिक मनप्रीत शर्मा (27) की जानकारी एक हाई- प्रोफाइल ड्रग स्‍मगलर अमरीक सिंह […]

भारतीय सेना की खुफिया जानकारी सैनिक ड्रग तस्कर को देता था हुई गिरफ्तारी

पंजाब : पंजाब की पटियाला पुलिस ने बुधवार को भारतीय सेना की खुफिया जानकारी पाकिस्‍तानी एजेंसी आईएसआई को देने के आरोप में एक सैनिक को अरेस्‍ट किया है. इस सैनिक मनप्रीत शर्मा (27) की जानकारी एक हाई- प्रोफाइल ड्रग स्‍मगलर अमरीक सिंह ने दी थी जो पहले से ही जेल में बंद था. पुलिस ने अमरीक सिंह को प्रोडक्‍शन वारंट पर लाई थी, लेकिन अब दोनों का 5 दिन का रिमांड हासिल किया है ताकि इन दोनों से पूछताछ की जा सके। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी सैनिक ने पिछले कुछ वर्षों में लगभग पांच बार आईएसआई को जानकारी देने की बात कबूल की है। हालांकि, आगे की जांच में कुछ अन्य लोगों की मिलीभगत भी उजागर हो सकती है। भारतीय सेना और आईबी के साथ पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोनों आरोपियों के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया गया, जिन्हें बुधवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया था ।

एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा कि ड्रग तस्कर अमरीक सिंह से पूछताछ के दौरान मनप्रीत का नाम सामने आया था। इसके बाद हमने अंतर-एजेंसी समन्वय किया और आगे की जांच के लिए तुरंत सैन्य खुफिया एजेंसी और आईबी से संपर्क किया। अब आगे की जांच चल रही है कि मनप्रीत को भारतीय सेना के संवेदनशील डेटा तक कैसे पहुंच मिली और उसने पाकिस्तान में किसे जानकारी दी। पूछताछ के दौरान मनप्रीत ने कबूल किया है कि उसने करीब पांच बार ड्रग तस्कर अमरीक सिंह को भारतीय सेना की गोपनीय जानकारी मुहैया कराई थी ।

Read More CG News: सरकारी अस्पताल में जाम और जश्न! पेंड्रा CHC का वीडियो वायरल, CMHO ने जारी किया नोटिस

लेखक के विषय में

More News

रायपुर में नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेडिंग पर झूमाझटकी

राज्य

गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार
अहमदाबाद। गुजरात सरकार प्रेम विवाह से जुड़े मामलों में नया अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत लड़की...
देवरिया प्लॉट घोटाला केस: अमिताभ ठाकुर की जमानत पर नहीं हुई पैरवी, कोर्ट ने याचिका की खारिज
वेब सीरीज से प्रेरित होकर छात्रों ने घर पर छापे नकली नोट, इंदौर पुलिस ने किया खुलासा...
GST चोरी के संदेह में कटनी में BJP नेता के घर आयकर विभाग की दबिश, जबलपुर-मॉडल का इस्तेमाल
अहमदाबाद और कलोल के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क