छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कांग्रेस बड़े बदलाव की ओर, पार्टी के बड़े नेता का दावा

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कांग्रेस बड़े बदलाव की ओर, पार्टी के बड़े नेता का दावा रायपुर/दिल्ली : लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस Congress की नजर चार राज्यों के विधानसभा चुनाव पर है। हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में चुनाव रणनीति को अंतिम रूप देने के साथ पार्टी दूसरे राज्यों में भी संगठन […]

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कांग्रेस बड़े बदलाव की ओर, पार्टी के बड़े नेता का दावा

रायपुर/दिल्ली : लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस Congress की नजर चार राज्यों के विधानसभा चुनाव पर है। हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में चुनाव रणनीति को अंतिम रूप देने के साथ पार्टी दूसरे राज्यों में भी संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुटी हुई है। इसके तहत पार्टी कई प्रदेशों में अध्यक्षों के साथ साथ कार्यकारिणी और जिला स्तर पर संगठन में आमूलचूल बदलाव कर सकती है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में खराब या उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने वाले राज्यों में कारणों पर विचार करने के लिए समितियों का भी गठन किया है। इन समितियों ने अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप दिया है समितियों के द्वारा दिए गए रिपोर्ट के आधार पर संगठन में बदलाव करने की तैयारी संगठन कर रही हैं। पार्टी के एक बड़े वरिष्ठ नेता ने कहा कि जिम्मेदारी तय करते हुए बदलाव किए जाएंगे। करीब आधा दर्जन प्रदेश अध्यक्षों के साथ कई प्रभारी भी बदले जा सकते हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा सहित कई राज्यों में बेहतर प्रदर्शन किया है। ऐसे में इन प्रदेशों के अध्यक्ष फिलहाल अपने पदों पर बने रह सकते हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सबसे बड़े बदलाव छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में करने की तैयारी में है हाईकमान । इन प्रदेशों में पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के साथ जिला स्तर पर भी बदलाव कर सकती है।

Read More दुर्ग में प्रेमी ने 6 साल बड़ी प्रेमिका की हत्या कर जलाया शव, शादी के दबाव में किया खौफनाक कांड, जांच में जुटी पुलिस

लेखक के विषय में

More News

रायपुर में नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेडिंग पर झूमाझटकी

राज्य

गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार
अहमदाबाद। गुजरात सरकार प्रेम विवाह से जुड़े मामलों में नया अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत लड़की...
देवरिया प्लॉट घोटाला केस: अमिताभ ठाकुर की जमानत पर नहीं हुई पैरवी, कोर्ट ने याचिका की खारिज
वेब सीरीज से प्रेरित होकर छात्रों ने घर पर छापे नकली नोट, इंदौर पुलिस ने किया खुलासा...
GST चोरी के संदेह में कटनी में BJP नेता के घर आयकर विभाग की दबिश, जबलपुर-मॉडल का इस्तेमाल
अहमदाबाद और कलोल के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क