अवैध कब्जा और नशेड़ियों को दे रहा था पनाह, फरार कांग्रेस नेता पर हुई कार्यवाही

अवैध कब्जा और नशेड़ियों को दे रहा था पनाह, फरार कांग्रेस नेता पर हुई कार्यवाही   छत्तीसगढ़ :  बिलासपुर में फरार चल रहे कांग्रेस नेता तय्यब हुसैन ने नगर निगम की दुकान पर अवैध कब्जा कल लिया था, जिसको कैरम क्लब और नशेड़ियों का अड्‌डा बना दिया  था। नगर निगम ने दुकान को तैय्यब के […]

अवैध कब्जा और नशेड़ियों को दे रहा था पनाह, फरार कांग्रेस नेता पर हुई कार्यवाही

  छत्तीसगढ़ :  बिलासपुर में फरार चल रहे कांग्रेस नेता तय्यब हुसैन ने नगर निगम की दुकान पर अवैध कब्जा कल लिया था, जिसको कैरम क्लब और नशेड़ियों का अड्‌डा बना दिया  था। नगर निगम ने दुकान को तैय्यब के कब्जे से  मुक्त कराया है। निगम ने दुकान को फिजिकल कल्चरल सोसायटी को सौंप दिया है। इसके साथ ही तीन दुकानों का किराया नहीं देने पर निगम ने सील कर दिया है। नगर निगम ने राजा रघुराज सिंह स्टेडियम के पीछे की तरफ इमली पारा रोड में दुकानों का निर्माण कराया था। इन दुकानों को को स्टेडियम को संचालित करने वाली फिजिकल कल्चरल सोसायटी को सौंपा गया था, जिन्हें साल 2011 में नीलाम कर बेचा गया था। इनमें से एक दुकान पर बिना अनुमति और खरीदी के कांग्रेस नेता तय्यब हुसैन ने कब्जा कर लिया था, जिसके बाद से यहां कैरम क्लब संचालित किया जा रहा था। यहां देर रात तक असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता था। निगम कमिश्नर अमित कुमार बताया कि मंगलवार को नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त दुकान को अवैध कब्जे से मुक्त कराया और सामान को जब्त कर लिया है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

बिलासपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 26 जनवरी को, सीएम विष्णु देव साय दिलाएंगे शपथ

राज्य

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज़ होती जा रही है। इसी बीच प्रवर्तन...
रांची का हादसा: दो मासूम भाई-बहन 10 दिन से लापता, टायर जलाकर प्रदर्शन, जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली में लोकायुक्त का सख्त संदेश: भ्रष्ट बाबू 3,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन नामांतरण के लिए मांगी थी घुस
पन्ना में खाद के लिए ‘महाभारत’ ! सरकार विरोधी नारों से गूंजा नेशनल हाईवे, पुलिस से हुई तीखी झड़प
रांची में मेयर की कुर्सी पर महिलाओं का राज, पुरुष उम्मीदवार हर बार रहे पीछे