छत्तीसगढ़ के नान घोटाले पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का पलटवार, भूपेश बघेल कैसे मुख्यमंत्री हैं, जिसको राज्य में चल रही ईडी जांच की भी जानकारी नहीं रहती

छत्तीसगढ़ के नान घोटाले पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का पलटवार, भूपेश बघेल कैसे मुख्यमंत्री हैं, जिसको राज्य में चल रही ईडी जांच की भी जानकारी नहीं रहती रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने नान घोटाले की जांच मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस बयान पर ‘नान घोटाले की जांच ईडी कर […]


छत्तीसगढ़ के नान घोटाले पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का पलटवार, भूपेश बघेल कैसे मुख्यमंत्री हैं, जिसको राज्य में चल रही ईडी जांच की भी जानकारी नहीं रहती


रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने नान घोटाले की जांच मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस बयान पर ‘नान घोटाले की जांच ईडी कर रही है और किसी को हवा तक नहीं लगी’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जब मुख्यमंत्री बघेल की नजर किसी चहेतों के यहां पड़ रहे ईडी के छापों पर रहती है, तो ईडी की बाकी कार्यवाही दिखेगी कैसे? छत्तीसगढ़ की पहचान ईडी और सीडी में बन चुकी है। नान मामले में बयान करते समय पूरे तथ्य आपके सामने नहीं रखे गए।
अपने निवास में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि कैसे मुख्यमंत्री हैं, जिसको राज्य में चल रही ईडी की जांच की भी जानकारी नहीं रहती। उन्होंने ही नान मामले में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर ईडी से जांच की मांग की थी। नान मामले के मुख्य आरोपी आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा पर 9 जनवरी 2019 को ईडी ने केस रजिस्टर्ड किया, 13 मार्च 2020 को समन भेजा गया, इन दोनों मामलों में 3 बार दिल्ली बुलाया, अपील करने पर जमानत मिली। इसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चहिए कि उनके लिखे पत्र के बाद संज्ञान लेते हुए जांच को आगे बढ़ाया। केंद्रीय एजेंसी जांच कर रही है, अब इसमें शंका करने की कोई गुंजाइश नहीं है, अब उन्हें संतुष्ट होना चाहिए।
कांग्रेस दो हिस्सों में बंटी नजर आ रही
डॉ. रमन ने कांग्रेस पार्टी के उथल पुथल के विषय पर कहा, मुख्यमंत्री चाहते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया जाए। एक प्रकार से कांग्रेस दो हिस्सों में बंटी नज़र आ रही है।
राहुल को देश की जनता से माफी मांगना चाहिए
डॉ रमन सिंह ने हैश टेग अभियान को लेकर कहा, न्यायालय से बड़ा कोई नहीं हो सकता। राहुल गांधी ने जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया है, उन्हें निश्चित रूप से देश की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

कोटा बीईओ कार्यालय में 29.62 लाख का वेतन घोटाला: चपरासी बना 'मास्टरमाइंड', अफसरों की आईडी से खुद ही पास किए बिल

राज्य

Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई
मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रमुख फूड कंपनी Britannia Industries को जीएसटी विभाग ने 6.37 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी...
कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका