माइक्रो स्ट्रेस क्या है? रोज़मर्रा की छोटी टेंशन कैसे बिगाड़ रही सेहत

माइक्रो स्ट्रेस क्या है? रोज़मर्रा की छोटी टेंशन कैसे बिगाड़ रही सेहत

माइक्रो स्ट्रेस यानी रोज़मर्रा की छोटी-छोटी चिंताएं, जो देखने में मामूली लगती हैं, लेकिन मन और शरीर पर लगातार दबाव बनाती रहती हैं. जैसे सुबह देर हो जाना, काम की डेडलाइन, फोन नोटिफिकेशन की भरमार, घर और ऑफिस की जिम्मेदारियां या किसी की छोटी-सी नाराज़गी. ये बड़ी समस्या नहीं होतीं, लेकिन बार-बार होने के कारण मानसिक तनाव बढ़ाती हैं. माइक्रो स्ट्रेस अक्सर तब होता है जब व्यक्ति पर उम्मीदों का दबाव ज्यादा हो, समय कम हो और खुद के लिए वक्त न बचे.

कई बार लोग माइक्रो स्ट्रेस गंभीर नहीं मानते, क्योंकि यह अचानक नहीं बल्कि धीरे-धीरे बढ़ता है. इसके कारण चिड़चिड़ापन, बेचैनी, ध्यान भटकना, छोटी बात पर गुस्सा आना, नींद में कमी और हर समय व्यस्त महसूस करना जैसे लक्षण दिख सकते हैं. व्यक्ति को लगता है कि वह लगातार भागदौड़ में है, लेकिन स्पष्ट कारण समझ नहीं आता. इसलिए जानना जरूरी है कि माइक्रो स्ट्रेस से सेहत पर क्या असर होता है और इससे बचाव कैसे करें.

माइक्रो स्ट्रेस से सेहत पर क्या असर होता है?
डॉ. बताते हैं कि लगातार बना रहने वाला माइक्रो स्ट्रेस शरीर के तनाव हॉर्मोन को बढ़ा देता है. इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और दिल पर अधिक दबाव पड़ता है. लंबे समय तक ऐसा रहने पर इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिससे बार-बार सर्दी-जुकाम या संक्रमण की समस्या हो सकती है. माइक्रो स्ट्रेस पाचन तंत्र को भी प्रभावित करता है, जिससे गैस, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी परेशानियां बढ़ती हैं. मानसिक रूप से व्यक्ति थकान, उदासी और मोटिवेशन की कमी महसूस कर सकता है. नींद पूरी न होने से दिनभर सुस्ती रहती है और काम की क्षमता घटती है. धीरे-धीरे यह स्थिति चिंता और डिप्रेशन जैसी गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकती है. इसलिए छोटी-छोटी टेंशन को नजरअंदाज करना सही नहीं है.

Read More Baby Care Tips: 1 साल से छोटे बच्चे को शहद देना क्यों है खतरनाक? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

किसको है ज्यादा खतरा?
जो लोग मल्टीटास्किंग करते हैं, जैसे कामकाजी महिलाएं, स्टूडेंट्स या ऑफिस में लगातार टारगेट पूरा करने वाले कर्मचारी, उन्हें माइक्रो स्ट्रेस का खतरा ज्यादा होता है. जो लोग हर काम में परफेक्शन चाहते हैं या दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरने का दबाव महसूस करते हैं, वे भी इसकी चपेट में जल्दी आते हैं. डिजिटल गैजेट्स का ज्यादा उपयोग और सोशल मीडिया की तुलना की आदत भी तनाव बढ़ाती है. जिन लोगों को आराम और खुद के लिए समय कम मिलता है, उनमें यह समस्या तेजी से बढ़ सकती है.

Read More World Coffee Day: ब्लैक या मिल्क कॉफी, कौन सी बेहतर? जानें दूध मिलाने से नुकसान होता है या नहीं

कैसे करें बचाव?

  • रोज़ 7-8 घंटे की नींद लें.
  • दिनभर में छोटे-छोटे ब्रेक जरूर लें.
  • मोबाइल नोटिफिकेशन सीमित रखें.
  • समय प्रबंधन की आदत डालें.
  • रोज़ हल्का व्यायाम या योग करें.
  • अपनी प्राथमिकताएं तय करें.
  • परिवार और दोस्तों से खुलकर बात करें.
Tags:

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला