रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, शरीर पर चोट के निशान से बढ़ा सस्पेंस, रायपुर पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, शरीर पर चोट के निशान से बढ़ा सस्पेंस, रायपुर पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

रायपुर: रायपुर के चूनाभट्टी इलाके में आज दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने की खबर सामने आई। मृतक की पहचान खमतराई निवासी बिट्टू के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत और कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पुलिस की शुरुआती जांच में युवक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिसके बाद मामला केवल ट्रेन हादसे तक सीमित नहीं माना जा रहा। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई या फिर उसके साथ पहले मारपीट की गई थी। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस हत्या, आत्महत्या और हादसे तीनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। वहीं मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। राजधानी में रेलवे ट्रैक के पास मिले इस रहस्यमयी शव ने सुरक्षा व्यवस्था और अपराध को लेकर एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More दांत की सड़न बनी बड़ी बीमारी, सिम्स में 38 वर्षीय महिला के जबड़े से निकाली सिस्ट

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध