हाई यूरिक एसिड कितना होने पर बढ़ जाता है? जानें इसे कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं

हाई यूरिक एसिड कितना होने पर बढ़ जाता है? जानें इसे कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं

आज के समय में हाई यूरिक एसिड की समस्या तेजी से बढ़ रही है. यूरिक एसिड एक टॉक्सिक पदार्थ है, जो शरीर में प्यूरीन नामक तत्व के टूटने पर बनता है. सामान्य परिस्थितियों में यह किडनी के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाता है. जब शरीर में यूरिक एसिड अधिक बनने लगे या किडनी इसे पर्याप्त मात्रा में बाहर न निकाल पाए, तो इसका स्तर बढ़ सकता है.

इसके पीछे प्यूरीन से भरपूर भोजन, पानी कम पीना, मोटापा, शराब का सेवन, कुछ दवाएं और किडनी से जुड़ी समस्याएं कारण बन सकती हैं. जब इसका स्तर सामान्य सीमा से ऊपर चला जाता है, तो जोड़ों में दर्द, सूजन और गठिया जैसी समस्याएं होने लगती हैं. लंबे समय तक यह स्थिति रहने पर किडनी पर भी असर पड़ सकता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि यूरिक एसिड कितना होने पर बढ़ा हुआ माना जाता है और इसे कंट्रोल करने के लिए क्या खाना चाहिए.

यूरिक एसिड कितना होने पर बढ़ा हुआ माना जाता है?
डॉ. बताते हैं कि आमतौर पर पुरुषों में 7 mg/dL से अधिक और महिलाओं में 6 mg/dL से अधिक यूरिक एसिड स्तर को बढ़ा हुआ माना जा सकता है. हालांकि सामान्य सीमा अलग-अलग लैब और व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार थोड़ी बदल सकती है. इसलिए रिपोर्ट की सही व्याख्या डॉक्टर की सलाह से करनी चाहिए.

Read More डायबिटीज में छोटी चोट भी बन सकती है गंभीर! घाव होने पर तुरंत करें ये काम

अगर यूरिक एसिड लगातार बढ़ा रहे, तो जोड़ों में दर्द, खासकर पैर के अंगूठे, टखनों और घुटनों में सूजन की समस्या हो सकती है. कुछ लोगों में बार-बार पथरी बनने या किडनी पर असर पड़ने का खतरा भी बढ़ सकता है. इसलिए नियमित जांच और समय पर कंट्रोल जरूरी है.

Read More Anxiety and Acidity: क्या एंग्जायटी बढ़ा सकती है एसिडिटी? जानें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की राय

हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं?
यूरिक एसिड को कंट्रोल रखने के लिए अधिक पानी पीना बेहद जरूरी है. ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और कम फैट वाले दूध व दही जैसी चीजें फायदेमंद हो सकती हैं. विटामिन सी से भरपूर फल जैसे संतरा और आंवला भी मदद कर सकते हैं. चेरी, खीरा और लौकी जैसे हल्की चीजें भी कई लोगों के लिए उपयोगी मानी जाती हैं. संतुलित डाइट अपनाने से यूरिक एसिड को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है.

किन आदतों से यूरिक एसिड को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है?
वजन कंट्रोल रखें, नियमित व्यायाम करें और पूरे दिन पर्याप्त पानी पिएं. शराब, मीठे पेय और अत्यधिक प्यूरीन वाली चीजों का सेवन सीमित करें. समय-समय पर जांच कराते रहें और अगर डॉक्टर ने दवा दी है, तो उसे नियमित रूप से लें. स्वस्थ लाइफस्टाइल लंबे समय तक बेहतर कंट्रोल में मदद करती है.

Tags:

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला