प्रेगनेंसी में क्यों जरूरी है विटामिंस की प्रॉपर डोज? एक्सपर्ट से जानें

प्रेगनेंसी में क्यों जरूरी है विटामिंस की प्रॉपर डोज? एक्सपर्ट से जानें

प्रेगनेंसी के दौरान महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, इसलिए इस समय सही पोषण का ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है. प्रेगनेंसी में मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए विटामिंस और मिनरल्स अहम भूमिका निभाते हैं. अगर शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाए, तो इसका असर बच्चे के विकास और मां की सेहत पर पड़ सकता है. इस दौरान शरीर की पोषण संबंधी जरूरतें सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ जाती है.

कई बार महिलाएं बिना डॉक्टर की सलाह के सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देती हैं या सही मात्रा का ध्यान नहीं रखतीं, जिससे शरीर पर गलत असर भी पड़ सकता है. कुछ मामलों में जरूरत से ज्यादा विटामिन लेना भी नुकसानदायक माना जाता है. इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान खानपान और सप्लीमेंट्स दोनों पर संतुलित ध्यान देना जरूरी होता है. सही जानकारी और नियमित जांच से मां और बच्चे दोनों की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

प्रेगनेंसी में विटामिंस की सही डोज क्यों जरूरी है?
डॉ. बताती हैं कि प्रेगनेंसी में विटामिंस की सही मात्रा मां और बच्चे दोनों के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है. शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने पर कमजोरी, थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. वहीं, जरूरत से ज्यादा सप्लीमेंट लेने से भी शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है.

Read More रायपुर के कालीबाड़ी मातृशिशु अस्पताल में चूहों का आतंक, वार्ड और पानी की मशीन के पास घूमते दिखे 4-5 चूहे, मरीजों की सुरक्षा पर सवाल

डॉक्टर महिला की सेहत, वजन और जरूरत के अनुसार विटामिंस की मात्रा तय करते हैं. सही डोज लेने से बच्चे के विकास में मदद मिलती है और प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली कई परेशानियों का खतरा कम हो सकता है. इसलिए बिना सलाह के कोई भी दवा या सप्लीमेंट लेना सही नहीं माना जाता.

Read More नवा रायपुर में बनेगा मध्य भारत का पहला न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी सेंटर, 250 करोड़ का प्रस्ताव; 22 हजार की PET-CT जांच 10 हजार में होने की उम्मीद

प्रेगनेंसी में किन विटामिंस की सबसे ज्यादा जरूरत होती है?
प्रेगनेंसी के दौरान फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम और विटामिन डी जैसे पोषक तत्वों की जरूरत ज्यादा होती है. फोलिक एसिड बच्चे के विकास के लिए जरूरी माना जाता है, जबकि आयरन शरीर में खून की कमी से बचाने में मदद करता है.

इसके अलावा, कैल्शियम और विटामिन डी हड्डियों को मजबूत रखने में सहायक होते हैं. डॉक्टर जरूरत के अनुसार अन्य विटामिंस और मिनरल्स की सलाह भी दे सकते हैं.

विटामिंस लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
प्रेगनेंसी में किसी भी विटामिन या सप्लीमेंट को डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं लेना चाहिए. सही समय और सही मात्रा का ध्यान रखना जरूरी होता है. इसके अलावा, केवल सप्लीमेंट्स पर निर्भर रहने के बजाय संतुलित डाइट लेना भी जरूरी है.

नियमित जांच और डॉक्टर से सलाह लेते रहना मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.

Tags:

Latest News

सुकमा में पति ने पत्नी के सिर पर किया जानलेवा हमला, CRPF जवानों ने पहुंचाया अस्पताल; हालत गंभीर सुकमा में पति ने पत्नी के सिर पर किया जानलेवा हमला, CRPF जवानों ने पहुंचाया अस्पताल; हालत गंभीर
बालोद में सिरफिरे युवक का तांडव, धारदार हथियार से ग्रामीणों पर किया हमला; बच्चे-बुजुर्ग समेत 6 घायल
छत्तीसगढ़ में 9 नगरीय निकाय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, नाली सफाई और पानी की शिकायतों में लापरवाही पर कार्रवाई
पश्चिम बंगाल में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या कर कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति, गोद में मासूम बच्चे भी बैठे रहे
अमित जोगी की बढ़ीं मुश्किलें, FIR के बाद गुजरात से दिया जवाब; बोले- फरार नहीं हूं, पहले ही दी थी पुलिस को जानकारी
छत्तीसगढ़ में CHO का आंदोलन तेज, स्वास्थ्य भवन का किया घेराव; 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
183 करोड़ के मैनपावर घोटाले में पूर्व आबकारी MD को राहत, 95 दिन बाद मिली जमानत
वेटिंग लिस्ट में पहला स्थान, फिर भी नियुक्ति से इनकार, हाई कोर्ट ने जिला न्यायाधीश की अपील खारिज की
TET की नई शर्त से पुराने शिक्षकों में हड़कंप, नौकरी बचाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
ई-ऑफिस से बाहर होंगे हजारों निष्क्रिय यूजर्स, 28,792 डिजिटल आईडी में होगी छंटनी
तीन महीने पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम, संप्रेक्षण गृह के बाहर घात लगाकर बैठे तीन नाबालिगों ने की हत्या
दो दिन थमेगी जंगल सफारी की सैर, 10 और 11 नवंबर को पर्यटकों की एंट्री पर रोक