शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालते हैं ये 8 फल, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर; चेहरे पर भी आएगा ग्लो

शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालते हैं ये 8 फल, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर; चेहरे पर भी आएगा ग्लो

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खान-पान के कारण शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। इसके कारण न केवल पाचन को नुकसान पहुंचता है, बल्कि थकान, पेट फूलना, स्किन प्रॉब्लम और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। 

इसलिए शरीर को डिटॉक्स करना काफी जरूरी है। इसमें कुछ फल काफी मददगार साबित हो सकते हैं। दरअसल, ये शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का सबसे बेहतरीन तरीका है। आइए जानें बॉडी में जमा कचरे को बाहर निकालने के लिए किन फलों (Fruits for Body Detox) को डाइट में शामिल करना चाहिए। 

बॉडी डिटॉक्स करने के लिए खाएं ये फल

Read More Train Travel Hygiene Tips: ट्रेन से लंबा सफर करने जा रहे हैं? संक्रमण से बचने के लिए इन 7 बातों का रखें ध्यान

  • सेब- सेब में सॉल्यूबल फाइबर पेक्टिन होता है, जो आंतों से गंदगी और टॉक्सिन बाहर निकालता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करता है और पाचन को भी दुरुस्त रखता है।
  • पपीता- पपीता में पपेन एंजाइम होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। इसे नियमित रूप से खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है और पेट हल्का महसूस होता है।
  • संतरा- संतरे में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। यह पाचन रस बढ़ाते हैं और शरीर से फ्री-रेडिकल्स तथा टॉक्सिन्स निकालने में सहायक होते हैं।
  • अनार- अनार का जूस खून को साफ करता है, टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और शरीर को एनर्जी देता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं।
  • अमरूद- अमरूद में फाइबर और विटामिन-सी होता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करता है और पेट की सफाई में मदद करता है। यह कब्ज को दूर रखकर पेट हल्का रखता है।
  • अंगूर- अंगूर में रेसवेराट्रॉल और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लीवर को साफ करने और शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करते हैं। यह डाइजेशन में भी मददगार हैं।
  • कीवी- कीवी में फाइबर और विटामिन-सी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। यह पाचन को बढ़ावा देता है और आंतों को साफ रखकर पेट हल्का रखता है।
  • नाशपाती- नाशपाती में पानी और फाइबर दोनों होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालते हैं। यह पाचन सुधारकर ब्लोटिंग और भारीपन की समस्या को कम करता है।

ये फल शरीर की गंदगी साफ करने के साथ-साथ पाचन दुरुस्त रखने, फ्री रेडिकल डैमेज को कम करने और एनर्जी बढ़ाने में भी काफी मदद करते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी है, तो अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। 

Read More Health Tips: ज्यादा मीठा खाने से शरीर के इन अंगों पर पड़ सकता है असर, जानें किन बीमारियों का बढ़ता है खतरा

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच