महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप

महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप

बिलासपुर : जिले के रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर की दुकानों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रूप लेता दिखाई दे रहा है। कथित हिंदूवादी संगठनों के आंदोलन के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और नगरवासी सामने आए हैं। उन्होंने आंदोलन से जुड़े लोगों पर जनता को भ्रमित करने और शहर के सामाजिक एवं सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया है। इस संबंध में कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।

दुकान विवाद से शुरू हुआ मामला, अब 14 सूत्रीय मांगों तक पहुंचा

मिली जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त को महामाया मंदिर परिसर स्थित एक दुकान को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान मारपीट की घटना भी सामने आई थी। मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद मंदिर ट्रस्ट समिति की ओर से चार दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए। इसके बाद सर्व हिंदू समाज के नाम से आंदोलन शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि आंदोलन की शुरुआत में तीन प्रमुख मांगें रखी गई थीं, लेकिन बाद में मांगों की संख्या बढ़कर 14 तक पहुंच गई। इनमें मंदिर परिसर की दुकानें, ट्रस्ट की व्यवस्था, टेंडर प्रक्रिया, मंदिर की जमीन, रोजगार, पार्किंग व्यवस्था और वीआईपी दर्शन सहित कई मुद्दे शामिल हैं।

Read More Surajpur News: देर रात सड़क किनारे कुएं में जा गिरी बाइक, हादसे में युवक की मौत; ग्रामीणों ने निकाला शव

बाहरी लोगों की सक्रियता पर आरोप

Read More रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों की ओर से की गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आंदोलन में बाहरी लोगों की सक्रियता बढ़ी है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कुछ संगठनों से जुड़े लोगों की गतिविधियों के कारण रतनपुर के सामाजिक माहौल पर असर पड़ने की आशंका है। शिकायत में कथित नारेबाजी और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भ्रमित करने के आरोपों का भी उल्लेख किया गया है। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है।

तीन चरणों में आंदोलन, महाधरना की हो रही तैयारी

स्थानीय निवासी नीरज जायसवाल ने आरोप लगाया कि कथित हिंदूवादी संगठनों की ओर से तीन चरणों में आंदोलन किया गया। उनका कहना है कि इस दौरान रतनपुर के सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि अब महाधरना-प्रदर्शन का ऐलान किया गया है, ऐसे में प्रशासन को समय रहते पूरे मामले पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे दावों और आंदोलन से जुड़े आरोपों की भी जांच कराने की मांग की है। साथ ही कहा कि किसी भी आंदोलन की आड़ में शहर का माहौल खराब नहीं होना चाहिए।

कलेक्टर: शिकायत मिली है, जांच के बाद होगी कार्रवाई

मामले को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि महामाया देवी मंदिर परिसर की दुकानों और विरोध-प्रदर्शन को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शिकायत की है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार