Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार

Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार

कटघोरा। छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत बिछाई जा रही नई रेल लाइन से रेलवे सामग्री चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। कोरबा जिले के जटगा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने एक किराए के मकान पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में कटी हुई रेलवे पटरी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, मौके से 36 नग रेलवे पटरी, जिनका कुल वजन करीब 6,480 किलोग्राम यानी 6.48 टन है, बरामद की गई। इसके अलावा गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, घरेलू गैस सिलेंडर और एक स्वराज माजदा वाहन भी जब्त किया गया है।

बरबसपुर के किराए के मकान में मिला रेलवे का सामान
पुलिस की कार्रवाई जटगा चौकी क्षेत्र के बरबसपुर गांव में की गई। यहां एक पक्के मकान को राजू कुमार नामक व्यक्ति द्वारा किराए पर लिए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, उक्त व्यक्ति छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत चल रहे नई रेल लाइन निर्माण से जुड़े एक निजी संस्थान में काम करता था। इसी वजह से पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि बरामद रेलवे सामग्री निर्माण स्थल से किस तरह मकान तक पहुंची।

36 पटरी के साथ कटिंग का सामान जब्त
पुलिस ने मकान की तलाशी के दौरान कटी हुई रेलवे पटरी के कई टुकड़े बरामद किए। बरामद सामग्री का कुल वजन करीब 6.48 टन बताया गया है। मौके से चार ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर, घरेलू गैस सिलेंडर और अन्य उपकरण भी मिले हैं। इसके अलावा परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जाने की आशंका वाले स्वराज माजदा वाहन को भी पुलिस ने जब्त किया है। इन सामानों की मौजूदगी के आधार पर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रेलवे ट्रैक की कटिंग और उसे दूसरी जगह ले जाने की प्रक्रिया में किन लोगों की भूमिका थी।

Read More अलाव के लिए लकड़ी फोड़ने पर खूनी संघर्ष, 19 साल के मयंक की मौत, दो पक्षों में जमकर चलीं लाठियां और धारदार हथियार

पुलिस पहुंची तो मकान से निकलकर भागा आरोपी
पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही मकान में मौजूद संदिग्ध व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद रेलवे पटरी कहां से लाई गई थी और इस मामले में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं ?

Read More रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र गए 40 श्रमिक फंसे मुसीबत में, प्रशासन ने सुरक्षित निकाला

रेलवे और संबंधित कंपनी से भी मांगी जा रही जानकारी
जटगा चौकी प्रभारी भीम यादव के अनुसार, कार्रवाई में रेलवे से संबंधित सामग्री बरामद हुई है। मामले की जानकारी संबंधित रेलवे अधिकारियों को दी गई है। नई रेल लाइन का काम कर रही कंपनी के अधिकारियों को भी बुलाया गया है, ताकि बरामद पटरी की पहचान और उसके स्रोत की पुष्टि की जा सके। पुलिस निर्माण स्थल, सामग्री के रिकॉर्ड और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पहले भी सामने आ चुका है रेलवे सामग्री चोरी का मामला
छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के निर्माण कार्यों से जुड़ी रेलवे सामग्री की चोरी को लेकर पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। जटगा क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में पटरी मिलने के बाद अब पुलिस इस संभावना को भी जांच रही है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित कबाड़ या चोरी का नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। सीमावर्ती इलाकों में चोरी की सामग्री को खपाने की आशंका को देखते हुए पुलिस आसपास के कबाड़ कारोबारियों और संदिग्ध गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है।

आरोपी की तलाश, नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस
कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मुताबिक, बरबसपुर स्थित किराए के मकान से करीब 6,480 किलो वजन की 36 रेलवे पटरी बरामद की गई है। इसके साथ गैस कटिंग से जुड़े उपकरण और वाहन भी जब्त किया गया है। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। उसकी गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही रेलवे पटरी की चोरी का पूरा घटनाक्रम, सामग्री का स्रोत और संभावित नेटवर्क सामने आने की उम्मीद है।

Latest News

नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
IND vs NZ 1st Test: भारत ने पहली पारी में ठोके 720 रन, राहुल-पंत के शतक से न्यूजीलैंड पर बढ़ा दबाव; चौथे दिन 119/2
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन पुरानी हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद लिया फैसला; धान खरीदी को मिलेगी रफ्तार
नाइट मीटिंग, टिफिन और कप्तान की फटकार!
रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 25 किलो गांजा के साथ 4 युवक और नाबालिग गिरफ्तार, पुणे ले जाने की थी तैयारी
PRA Group पर आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: 32 ठिकानों पर छापेमारी, 2.5 करोड़ कैश बरामद; 100 करोड़ की टैक्स चोरी का शक
छत्तीसगढ़: दर्री डेम में ASI के 21 वर्षीय बेटे की मिली लाश, 18 नवंबर से था लापता, मोबाइल और बाइक गायब
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर दौरे पर, धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: तूफान अकवान के असर से बारिश और कोहरे का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; बढ़ेगी ठंड
रिट याचिका में तय नहीं होगा जमीन का मालिकाना हक, दोनों पक्षों को सिविल कोर्ट जाने की छूट
39.66 करोड़ के कीड़े लगे चावल पीडीएस के लिए पास, ढाई साल बाद सिर्फ 9 प्लेसमेंट कर्मी ब्लैकलिस्ट
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 2 साल की बच्ची की मौत का खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं; पिता हिरासत में