क्या भिंडी का पानी पीने से कम होता है वजन? एक्सपर्ट्स से जानें इसका सच

क्या भिंडी का पानी पीने से कम होता है वजन? एक्सपर्ट्स से जानें इसका सच

आजकल सोशल मीडिया पर कुछ इन्फ्लुएंसर भिंडी के पाने के फायदे बता रहे हैं. कहा जा रहा है कि इसके पानी को पीने से वजन कम होता है. कुछ लोग बात मानकर भिंडी का पानी पी भी रहे हैं, लेकिन क्या वाकई ये फायदेमंद है. भिंडी के पाने से शरीर को क्या फायदा होता है. वेट लॉस से इसका कोई संबंध है या नहीं? ये जानने के लिए हमने एक्सपर्ट से बातचीत की है.

डॉ. बताते हैं कि भिंडी का पानी वजन घटाने में मदद कर सकता है. इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद होती है. इसको खाने से पेट भरा हुआ भी महसूस होता है. इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन क्रिया को धीमा करके कैलोरी की कुल मात्रा को कम करता है, लेकिन यह कोई जादुई उपाय नहीं है.

वजन घटाने में यह कैसे मदद करती है
डॉ. बताते हैं कि भिंडी को खाने या इसका पानी पीने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार स्नैक्स खाने की इच्छा कम होती है. भिंडी के पानी में कैलोरी बहुत कम होती है. इसका पानी पीने के बाद भूख कम लगती है. इससे व्यक्ति कम खाता है यह वजन कंट्रोल करने में मदद करता है. डॉ. कहते हैं कि भिंडी का पानी वजन कम करने में मददगार है, लेकिन यह हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद नहीं है. कारण यह है कि भिंडी का पानी सबको सूट नहीं करता है.

Read More Stress and Acne: क्या ज्यादा तनाव लेने से चेहरे पर बढ़ जाते हैं पिंपल्स? जानें एक्ने और स्ट्रेस का साइंस

किन लोगों को नहीं अपनाना चाहिए ये फॉर्मूला?
जिन लोगों को पेट संबंधी कोई भी बीमारी या अपच की समस्या रहती है उनको भिंडी खाने या इसका पानी पीने से बचना चाहिए. हाई यूरिक एसिड वाले लोग और किडनी की पथरी में भी भिंडी को किसी भी रूप में न खाएं. चूंकि ये शुगर लेवल कंट्रोल करती है तो ऐसे में लो शुगर वालों के लिए भी भिंडी का पानी अच्छा नहीं है. ऐसे में ये फॉर्मूला सभी के लिए नहीं है.

Read More Health Tips: ज्यादा मीठा खाने से शरीर के इन अंगों पर पड़ सकता है असर, जानें किन बीमारियों का बढ़ता है खतरा

डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी
अगर इससे आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें. क्योकि भिंडी का पानी कोई मैजिक ड्रिंक नहीं है, सिर्फ इसे पीने से वजन कम नहीं होगा. इसके लिए डाइट और एक्सरसाइज जरूरी है.

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच