दवा नहीं, लाइफस्टाइल बदलें, डॉक्टर ने गिनाए बीमारियों से बचने के अचूक उपाय

दवा नहीं, लाइफस्टाइल बदलें, डॉक्टर ने गिनाए बीमारियों से बचने के अचूक उपाय

नई दिल्ली। निष्क्रिय जीवनशैली के चलते होने वाली बीमारियों को लेकर आधुनिक और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में सैद्धांतिक समझ अलग-अलग है। आप किसी से पूछें कि डायबिटीज क्यों और कैसे हो जाती है, तो इसका एक जवाब नहीं होगा। दरअसल, किसी को तनाव के कारण हो रहा है, किसी को शारीरिक निष्क्रियता से, तो कोई खराब खानपान के कारण इसका शिकार हो रहा है। यहां तक कि सब कुछ सही होने के बावजूद डायबिटीज क्यों होता है, पता नहीं चलता।

संपूर्ण सेहत की बात क्यों नहीं
आयुष चिकित्सा या यूनानी का सिद्धांत संपूर्ण सेहत की बात करता है। व्यक्ति का मिजाज यानी प्रकृति ही व्यक्ति को संतुलित और सेहतमंद रखने के लिए जिम्मेदार होती है। संतुलन बिगड़ता है तो बीमारी होती है। इससे बचाव के लिए एक ही उपाय है- संतुलित जीवनशैली उम्र, मौसम और जेंडर के हिसाब से खानपान, व्यायाम और दिनचर्या के महत्व को समझना चाहिए। शरीर में पर्याप्त पानी होना चाहिए।

सक्रियता जरूरी है, क्योंकि शिथिलता अनेक बीमारियों को जन्म देती है। पारंपरिक चिकित्सा आराम और मानसिक सेहत को भी महत्वपूर्ण मानती है। पर्याप्त नींद आवश्यक है, क्योंकि यह प्रभावित हुई तो कई लाइलाज़ बीमारियां हो सकती हैं। ये सभी चीजें नई और अलग नहीं हैं। ये हमारी दिनचर्या का ही हिस्सा हैं।

Read More Anxiety and Acidity: क्या एंग्जायटी बढ़ा सकती है एसिडिटी? जानें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की राय

मौसम के अनुरूप दिनचर्या 
किस मौसम में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, यह समझना जरूरी है। सर्दियों में शरीर ठंडा होता है और आप अलग से ठंडी चीजों का सेवन करेंगे तो वह हमें बीमार ही बनाएगी। इस मौसम में रक्त से जुड़ी बीमारियां अधिक होने की आशंका रहती है। देश में स्वास्थ्य सेवाओं की एक सीमा है, हर किसी को उपचार उपलब्ध कराना आसान नहीं है।

Read More Health Tips: ज्यादा मीठा खाने से शरीर के इन अंगों पर पड़ सकता है असर, जानें किन बीमारियों का बढ़ता है खतरा

इसलिए बेहतर यही होगा कि हम बीमार होने से बचें। लोग सेहत को लेकर जागरूक बनें। हार्मोस संतुलन को समझें आज मेटाबोलिक डिसआर्डर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। जैसे- हाइपोथायराडिज्म को लें, तो यह शरीर ठंडा हो जाने के कारण होती है। अगर आप शारीरिक तौर पर सक्रिय रहेंगे तो हाइपोथायराडिज्म जैसी अनेक समस्याओं से बचे रहेंगे। शरीर में हार्मोन से संतुलन और उत्सर्जन के लिए एक खास तापमान और शरीर को एक्टिव रखने की जरूरत होती है।

जब हम उस स्थिति में नहीं होते, तो हार्मोन संतुलन बिगड़ता है और बीमारी की आशंका बढ़ती है। इसका माडर्न मेडिसिन में यही उपाय है कि आप दवा के रूप में हार्मोन लेते रहें। वहीं आयुष पद्धति सही जीवनशैली के प्रेरित करती है, ताकि हार्मोन लेने की जरूरत ही न पड़े। कोई भी दवा जीवनशैली में बदलाव के बिना काम नहीं करती।

डायबिटीज के मरीज को एक-दो साल में दवा की डोज बढ़ानी होती है या मेडिसिन बदल दी जाती है। अभी इंसुलिन पांच यूनिट ले रहे हैं, तो कुछ साल बाद वह 10 यूनिट हो जाएगी। अगर जीवनशैली में बदलाव करें, तो इसकी जरूरत से बचे रहेंगे। यूनानी चिकित्सा आपको ऐसी परेशानियों से बचाती है।

महत्वपूर्ण बातें

शरीर में ऊष्मा बढ़ाएं 
पहले हम पैदल चलते थे, फिर साइकिल और बाइक आ गई तो चलना बंद हो गया। घरों में एप्लायंसेज आ गए, तो हाथों से काम करना। यानी सक्रियता से जो शरीर में गर्मी उत्पन्न होनी चाहिए, वह अब नहीं हो रही है। इससे डायबिटीज, हाइपरथायराडिज्म जैसी परेशानियां बढ़ रही हैं।

उतना खाएं, जितना पचा पाएं 
फल, सब्जियां, घरों में पिसे अनाज खाने का चलन कम हो गया। आज मैदे की रोटी, जंक फूड ले रहे हैं। काम कम और कैलोरी अधिक ले रहे हैं। आहार को उम्र के अनुरूप लें, शारीरिक गतिविधि करें। बुजुर्ग हैं तो योग कीजिए, प्रौढ़ हैं तो तेज चलिए, युवा है तो दौड़िए । खेलने के लिए बच्चों को बाहर भेजिए और उन्हें सेहत वाले आहार दीजिए।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच