Arthritis Problem in Summer: गर्मी और डिहाइड्रेशन बढ़ा सकते हैं जोड़ों का दर्द, जानें कैसे रखें खुद का ख्याल

Arthritis Problem in Summer: गर्मी और डिहाइड्रेशन बढ़ा सकते हैं जोड़ों का दर्द, जानें कैसे रखें खुद का ख्याल

गर्मियों का बढ़ता तापमान सिर्फ थकान और डिहाइड्रेशन ही नहीं बढ़ाता, बल्कि Arthritis से पीड़ित लोगों की परेशानी भी ज्यादा कर सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का सीधा असर जोड़ों की सेहत पर पड़ता है, जिससे दर्द, सूजन और जकड़न की समस्या बढ़ सकती है। खासतौर पर Osteoarthritis, Rheumatoid arthritis और Gout के मरीजों को गर्मियों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के मौसम में शरीर तेजी से पानी खोता है। ऐसे में अगर पर्याप्त मात्रा में पानी न पिया जाए तो जोड़ों के आसपास मौजूद लुब्रिकेशन प्रभावित हो सकता है, जिससे दर्द और सूजन बढ़ने लगती है। एम्स के रूमेटोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, ज्यादा गर्मी रूमेटिक कंडीशन्स को फ्लेयर कर सकती है और मरीजों में जोड़ों का दर्द, अकड़न और सूजन बढ़ सकती है।arthritis-patient

डॉक्टर बताते हैं कि Lupus जैसे ऑटोइम्यून रोगों से पीड़ित लोगों को गर्मियों में ज्यादा परेशानी हो सकती है। तेज धूप और हाई यूवी किरणों की वजह से स्किन रैशेज, जलन और ज्वाइंट पेन बढ़ सकता है। इसके अलावा जो लोग लंबे समय से दर्द की दवाइयां ले रहे हैं, उनमें डिहाइड्रेशन के कारण किडनी पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।

Read More Pregnancy Kidney Stone: प्रेगनेंसी में हो जाए किडनी स्टोन तो कितना खतरनाक? जानें कब पड़ सकती है इलाज की जरूरत

एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि अर्थराइटिस या गाउट के मरीजों को गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। अगर डॉक्टर ने पानी की मात्रा सीमित करने को न कहा हो, तो दिनभर में 3 से 4 लीटर तक पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए, बाहर जाते समय सनस्क्रीन, छाता और चेहरे को ढकने का इस्तेमाल करना चाहिए। ढीले और ब्रीदेबल कपड़े पहनने से भी शरीर को गर्मी से राहत मिलती है और परेशानी कम हो सकती है।

Read More Navratri 2026: व्रत में भी बढ़ सकती है ब्लड शुगर, डायबिटीज मरीज इन चीजों से रहें सावधान

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच