भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाने का दावा करने वाले रायपुर के गुरुचरण सिंह होरा के हथकंडे , दुकान चलाने के लिए ऐसे धमकाते है, लोगों को ,सुने धमकी भरा ऑडियो

भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाने का दावा करने वाले रायपुर के गुरुचरण सिंह होरा के हथकंडे , दुकान चलाने के लिए ऐसे धमकाते है, लोगों को ,सुने धमकी भरा ऑडियो

भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाने का दावा करने वाले रायपुर के गुरुचरण सिंह होरा के हथकंडे , दुकान चलाने के लिए ऐसे धमकाते है, लोगों को ,सुने धमकी भरा ऑडियो रायपुर : छत्तीसगढ़ में केबल वार के जोर पकड़ने के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के हाथ को लेकर एक ऑडियो […]

भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाने का दावा करने वाले रायपुर के गुरुचरण सिंह होरा के हथकंडे , दुकान चलाने के लिए ऐसे धमकाते है, लोगों को ,सुने धमकी भरा ऑडियो


रायपुर : छत्तीसगढ़ में केबल वार के जोर पकड़ने के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के हाथ को लेकर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है | इसमें दावा किया जा रहा है ,कि कांग्रेसी नेताओ समेत पुलिस और प्रशासन के आला अफसर गुरुचरण सिंह होरा के जेब में है | यह दावा कोई और नहीं बल्कि मुख्यमंत्री बघेल से नजदीकियां दिखाने के मामले में सुर्खियों में रहने वाले गुरुचरण सिंह होरा खुद कर रहे है | वो बता रहे है कि छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री समेत सरकार चलाने वाले अफसर कैसे उसकी मदद कर रहे है |

दरअसल ,रायपुर समेत कई शहरो में केबल कारोबार में कब्ज़ा ज़माने के लिए केबल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा सालो से हाथ -पैर मार रहे है | बताया जाता है कि बीजेपी शासन काल में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके अफसरों से नजदीकी तालुकात वाली तस्वीरें वायरल कर होरा अपनी रोटी सेंक लिया करते थे |लेकिन कांग्रेस राज में उनके हौसले और बुलंद हो गए है | उसकी मनमानी सुनकर कांग्रेसी भी हैरत में है |

Read More बिलासपुर में ईसाई समाज की जमीन का एक और बड़ा फर्जीवाड़ा: कथित पदाधिकारी ने कोर्ट में समझौते का खेल कर बेच दी व्यापार विहार की बेशकीमती जमीन

बीजेपी सरकार की रवानगी के तुरंत बाद होरा ने मुख्यमंत्री बघेल और उनके अफसरों के ठिकानो पर डेरा डाल लिया है | इस ऑडियो में दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस दरबार में भी होरा बीजेपी शासन काल की तर्ज़ पर पैंतरेबाजी कर रहें है | नेताओ और अफसरों से संबंधो का इस्तेमाल केबल वार में हो रहा है | हालाँकि वायरल हो रहे इस ऑडियो को लेकर कांग्रेस और बीजेपी समेत उन नेताओ और अफसरों की कोई प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है ,जिनका हवाला गुरुचरण होरा खुद ऑडियो में कर रहें है |

Read More पाइल्स ऑपरेशन बना मौत का कारण? 22 वर्षीय युवक की मौत पर डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप, सड़क पर उतरे परिजन

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस-बीजेपी के सयुंक्त नेता गुरुचरण होरा का दावा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई नेता और अफसर उसकी जेब में है |इस ऑडियो में वे सामने वाले शख्स को धमकाते हुए यहीं बता रहे है | केबल ऑपरेटर से एग्रीमेंट स्टाम्प पर साइन करने के लिए दबाव डालते हुए होरा ने कई ऐसे दावे किये है जो मुख्यमंत्री बघेल और उनके करीबी अफसरों के लिए मुसीबत का कारण बन सकते है |

अभी सूर्यकान्त तिवारी से मुख्यमंत्री की नजदीकियों को लेकर छिड़ा विवाद ख़त्म भी नहीं हुआ कि गुरुचरण होरा का ऑडियो सरकार की छवि पर चोट मारने के लिए काफी बताया जा रहा है | ये ऑडियो हफ्ते भर से इंटरनेट ,बीजेपी ,कांग्रेस ,केबल कारोबारियों समेत कई ग्रुपो से यात्रा करते हुए राष्ट्रीय जगत विजन के हाथ लगा है |

बता दें कि केबल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा रायपुर में ग्रैंड न्यूज़ का संचालन भी करते है | इसके अलावा जमीनों की खरीदी-बिक्री और कई कारोबार से जुड़े हुए है | राष्ट्रीय जगत विजन इस ऑडियो और उसमे दर्ज वार्ता की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता | चूकि वायरल ऑडियो-वीडियो में वाइस ओवर साउंड है ,इसलिए नेताओ के साथ गुरुचरण सिंह होरा की तस्वीरें पाठको -दर्शको के लिए साझा की गई है | प्राप्त ऑडियो सामग्री का श्रोत वायरल ऑडियो-वीडियो है |

ऑडियो में गुरुचरण सिंह होरा केबल ऑपरेटर को स्टाम्प पर साइन नहीं करने की सूरत में FIR दर्ज कराने की धमकी दे रहा है |उसका दावा है कि मुख्यमंत्री बघेल के करीबी अफसर मिनट टू मिनट हर मामलो की जानकारी उसे देते है | उसके मुताबिक वो नेताओ के भरोसे नहीं रहता बल्कि प्रशासनिक अधिकारी उसके लिए काम करते है |

सरकार चलाने वाले अफसरों के साथ बैठकी का दावा करते हुए उसका कहना है कि चरणदास महंत ने विधान सभा में बैठकर 11 केबल कारोबारियों के खिलाफ एक फोन पर FIR दर्ज करा दी थी | कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ ,मो अकबर,मंत्री शिव डहरिया ,विधायक सत्यनारायण शर्मा ,विकास उपाध्याय और विधायक कुलदीप जुनेजा समेत अन्य नेताओ का नाम जिस फूहड़ अंदाज़ में वो ले रहा है ,उससे साफ़ है कि केबल कारोबार को कब्जाने के लिए कांग्रेस और सरकार की छवि को दांव पर लगा दिया गया है |

होरा की जुबान यही नहीं थमीं | उसका दावा है कि इनकम टैक्स और ईडी के छापो की खबर उसे पहले मिल जाती है | वो जानकारी सरकार तक शेयर करता है | इसके आधार पर ही मुख्यमंत्री बघेल बयान देते है | यही नही RSS और केंद्र सरकार के कई मंत्रियो से उसका करीब का नाता है | नागपुर वाले मोहन भागवत और BJP का जिक्र करते हुए उसका कहना है कि यह बात मुख्यमंत्री बघेल जानते है |

उसके मुताबिक ,सरकार मेरी है ,राजधानी में बैठा हूँ ,पागल या चूतिया नहीं हूँ ,ऑडियो में वो खुद को कभी मुख्यमंत्री बघेल तो कभी विधान सभा चरणदास महंत का आदमी बताता है | उसका यह भी दावा है कि अभी वो पुलिस से काम चला रहा है | जरुरत पड़ी तो गुंडों को भी मैदान में उतारेगा | उसकी माने तो ,अभी मैं पुलिस से खेल रहा हूँ ,जरुरत पड़ी तो गुंडों से भी खेलूंगा |

इस ऑडियो में मुख्यमंत्री बघेल को लेकर किया गया उसका एक सनसनीखेज दावा लोगो को हैरान कर रहा है | उसका दावा है कि “छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री वो बनाता है, ना की मुख्यमंत्री उसे” | अपने इस दावे की पुष्टि के लिए सामने वाले शख्श को वो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुडी एक घटना का उदहारण भी देता है|फिलहाल इस ऑडियो के चलते केबल कारोबारियो के बीच गहमा गहमी है |

छत्तीसगढ़ में शहरो से लेकर गांव कस्बो तक केबल कारोबार फैला हुआ है | इसे कब्जाने का आरोप सत्ताधारी दल, कांग्रेस के नेताओ पर लग रहा है |लोगो को पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के कार्यकाल में कारोबारियों के बीच केबल कब्जाने में छिड़ी जंग याद आने लगी है | वायरल हो रहे इस ऑडियो को लेकर न्यूज़ टुडे ने सभी पक्षों की प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया | लेकिन नेताओ समेत कई अफसर प्रतिक्रिया देने में बचते रहे |

राष्ट्रीय जगत विजन इस ऑडियो और उसमे दर्ज वार्ता की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता | चूकि वायरल ऑडियो-वीडियो में वाइस ओवर साउंड है ,इसलिए नेताओ के साथ गुरुचरण सिंह होरा की तस्वीरें पाठको -दर्शको के लिए साझा की गई है | प्राप्त ऑडियो सामग्री का श्रोत वायरल ऑडियो-वीडियो है |

Tags:

Latest News

CG News: हाथियों को खदेड़ने के नाम पर लापरवाही! शावकों पर फटाखे और पत्थर बरसाने का VIDEO वायरल, ग्रामीणों की हरकत से बढ़ा बड़ा खतरा CG News: हाथियों को खदेड़ने के नाम पर लापरवाही! शावकों पर फटाखे और पत्थर बरसाने का VIDEO वायरल, ग्रामीणों की हरकत से बढ़ा बड़ा खतरा
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर में लगी थीं 5 गोलियां, एक बुलेट बरामद
मुहर्रम जुलूस में बवाल: दो ताजिया समितियों के बीच जमकर पथराव, 13 गिरफ्तार; पूरे इलाके में पुलिस का पहरा
इंजेक्शन लगने के बाद युवक की मौत! परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल में जमकर हंगामा
अब छत्तीसगढ़ में मिलेगी फ्रेश क्राफ्ट बीयर! सरकार ने दी मंजूरी, लेकिन सख्त नियमों के साथ ही मिलेगा लाइसेंस
लाखों छात्रों की मेहनत पर ब्रेक! पेपर लीक की आशंका के बाद TET परीक्षा स्थगित, भर्ती परीक्षाओं पर फिर सवाल
अब नहीं चलेगी देरी! 15 नेताओं के लंबित आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, विशेष अदालतों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
गुजरात में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: इमारत मलबे में तब्दील, 6 लोग घायल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती: 17 जुलाई तक अवकाश पर रोक, MCB कलेक्टर का आदेश जारी
रायपुर में भविष्य के डॉक्टरों की बदहाल व्यवस्था! बिजली बिल नहीं भरा, मेडिकल हॉस्टल की काट दी लाइन, दो दिन तक ब्लैकआउट
बस टाइमिंग में बड़ा खेल? 120 बस संचालकों को परिवहन विभाग का नोटिस, परमिट रद्द करने की चेतावनी
रायपुर में आज से ऑटो-ई-रिक्शा होंगे स्मार्ट! हर वाहन पर लगेगा QR कोड, स्कैन करते ही मिलेगी चालक की पूरी जानकारी