विधायक के चरित्र पर उठाई ऊँगली, फेसबुक यूजर प्रदीप गिरफ्तार

विधायक के चरित्र पर उठाई ऊँगली, फेसबुक यूजर प्रदीप गिरफ्तार दुर्ग : जिले के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के खिलाफ एक युवक ने फेसबुक पर अभद्र पोस्ट किया है। इस पोस्ट के बाद बड़ी संख्या में विधायक के समर्थक छावनी थाने पहुंचे। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल […]

विधायक के चरित्र पर उठाई ऊँगली, फेसबुक यूजर प्रदीप गिरफ्तार

दुर्ग : जिले के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के खिलाफ एक युवक ने फेसबुक पर अभद्र पोस्ट किया है। इस पोस्ट के बाद बड़ी संख्या में विधायक के समर्थक छावनी थाने पहुंचे। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, छावनी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-36 निवासी प्रदीप सेन गुप्ता ने सोमवार को अपने फेसबुक अकाउंट से वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी लिखकर पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट को उसने कुछ घंटे बाद डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक विधायक के समर्थकों ने उसे देख लिया। इसके बाद वो लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर छावनी थाने पहुंच गए। सोमवार शाम को छावनी पहुंचकर उन्होंने लिखित में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आनन फानन में प्रदीप सेन गुप्ता को उसके घर से गिरफ्तार किया और थाने लाई। इसके बाद जमानती धारा के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया।

Read More सोलर की आस में बिजली का झटका: 3400 से ज्यादा घरों की सब्सिडी फंसी, आवेदनों का अंबार और सुस्त रफ्तार

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की होगी छुट्टी या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कमान?

राज्य

‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मेयर राजा इकबाल...
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच में नया बवाल: मृत कैप्टन के रिश्तेदार को AAIB का समन, पायलट फेडरेशन भड़का
विज्ञापन के चक्कर में दौड़ हारी! सलमान-ह्रितिक पर केस, हर्जाने की रकम सुन कर हैरत में पड़ जायेंगे आप
मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण विवाद: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, अजय राय बोले – “देवी अहिल्याबाई की धरोहर खतरे में”
टैक्स विवाद की आंच: आनंदा डेयरी पर आयकर का बड़ा हमला, हापुड़ और बुलंदशहर में छापेमारी का सिलसिला