राष्ट्रीय जगत विजन :  महादेव एप मामले में EOW ने निलंबित एएसआई के मैनेजर और लंबे समय से फरार चल रहे बर्खास्त हवलदार सहदेव यादव को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जगत विजन :  महादेव एप मामले में EOW ने निलंबित एएसआई के मैनेजर और लंबे समय से फरार चल रहे बर्खास्त हवलदार सहदेव यादव को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जगत विजन : महादेव एप मामले में EOW ने निलंबित एएसआई के मैनेजर और लंबे समय से फरार चल रहे बर्खास्त हवलदार सहदेव यादव को किया गिरफ्तार रायपुर : महादेव ऑनलाइन बुक सट्टा केस में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरों ने जेल में बंद निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा के मैनेजर किशन वर्मा को गिरफ्तार किया […]

राष्ट्रीय जगत विजन : महादेव एप मामले में EOW ने निलंबित एएसआई के मैनेजर और लंबे समय से फरार चल रहे बर्खास्त हवलदार सहदेव यादव को किया गिरफ्तार
रायपुर : महादेव ऑनलाइन बुक सट्टा केस में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरों ने जेल में बंद निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा के मैनेजर किशन वर्मा को गिरफ्तार किया है। किशन ही सट्टे की अवैध रकम को संभालने और उसे वैध बनाने का काम करता था।

आरोपी ने इसी तरह महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के द्वारा अवैध रूप से कमाए गए 58 करोड रुपए को अवैध से वैध किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर ईओडब्ल्यू की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 19 जुलाई तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। बता दे कि महादेव ऐप घोटाले के सभी आरोपियो की न्यायिक रिमांड 19 जुलाई को खत्म हो रही है।

Read More Doctor Hanuman Temple: जहां ‘डॉक्टर’ बनकर भक्तों का इलाज करते हैं बजरंगबली, जानें दंदरौआ धाम की अद्भुत मान्यता

देखें ईओडब्ल्यू ने अपने प्रेस नोट में गिरफ्तार आरोपी के संबंध में क्या लिखा है…
”आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा जांच की जा रही महादेव ऑनलाईन बुक सट्टा मामले में आज किशन लाल वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा चंद्रभूषण वर्मा, मो. जासिफ राहुल वक्टे आंदि लोगों के साथ मिलकर महादेव ऑनलाईन बुक सट्टा के प्रमोटर्स रवि उप्पल एवं अन्य माध्यमों से आये हवाला के माध्यम से आये 58 करोड़ रूपये से अधिक के रकम को फर्मों/ कंपनियों जैसे एम. के. इंटरप्राईजेस, आदित्य ट्रेडिंग कंपनी, सृजन एसोसिएट, सृजन इंटरप्राईजेस प्रा.लि., सृजन ट्रेडिंग कंपनी आदि के माध्यम से फर्जी /बोगस बिल, बैंक एन्ट्री दिलाकर अवैध रकम को वैध स्वरूप प्रदान करने में सहयोग किया गया है।

Read More BJP विधायक को ‘नेता के PA’ बनकर लगाया चूना, डीजल के बहाने ठगों ने ऐंठे पैसे, रायपुर में हाईप्रोफाइल साइबर फ्रॉड से मचा हड़कंप

आरोपी किशन लाल वर्मा एम.के. इंटरप्राईजेस के प्रोप्राईटर भी हैं उसने फर्मों/कंपनियों के जरिये चंद्रभूषण वर्मा एवं अन्य के साथ मिलकर हवाला रकम को विभिन्न फर्मों / कंपनियों, जमीन खरीदने में निवेश एवं अन्य व्यक्तियों को वितरण में भी शामिल है। इसके बैंक खाते से 43 लाख से अधिक की रकम को फीज कराया गया है। प्रकरण में पूछताछ एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार किये गये सहदेव यादव के द्वारा महत्वपूर्ण खुलासा किये जाने की सम्भावना

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) द्वारा जांच की जा रही महादेव ऑनलाईन बुक सट्टा मामले में लम्बे समय से फरार आरोपी सहदेव सिंह यादव को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी महादेव ऑनलाईन बुक के प्रमोटर्स सौरभ चन्द्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी के सम्पर्क में रहकर हवाला लेनदेन में शामिल है और पिछले 3 वर्षों से महादेव ऑनलाईन बुक का पैनल ऑपरेट कर रहा था।

इसका एक पैनल पटना (बिहार) में संचालित था जिस पर रायपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसकी निशानदेही पर 11 बैंक खातों के करीब 2 करोड़ रुपए फ्रीज किये गए हैं। महादेव बुक सट्टे की अवैध कमाई से खरीदा गया इनोवा वाहन क्रमांक सीजी 07-सीसी 9336 को भी इसके कब्जे से जब्त किया गया है। अब तक की पूछताछ में आरोपी द्वारा जमीन कय किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी द्वारा और भी महत्वपूर्ण खुलासा किए जाने की सम्भावना है। प्रकरण में पूछताछ एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

Tags:

Latest News

बस्तर के ‘डॉक्टर भैया-भाभी’ को पद्मश्री: 35 साल की सेवा पर मिला देश का सम्मान, जंगलों में मुफ्त इलाज से बदली हजारों जिंदगियां बस्तर के ‘डॉक्टर भैया-भाभी’ को पद्मश्री: 35 साल की सेवा पर मिला देश का सम्मान, जंगलों में मुफ्त इलाज से बदली हजारों जिंदगियां
बिना पर्चे बिक रहीं ‘वेट लॉस’ की दवाएं! रायपुर में फूड एंड ड्रग विभाग का बड़ा एक्शन, 92 मेडिकल स्टोर्स की जांच
रायपुर में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन: सड़क और नाली निर्माण के रास्ते से हटाए गए कब्जे
BJP विधायक को ‘नेता के PA’ बनकर लगाया चूना, डीजल के बहाने ठगों ने ऐंठे पैसे, रायपुर में हाईप्रोफाइल साइबर फ्रॉड से मचा हड़कंप
Vivo Y600 Turbo लॉन्च: 9000mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज के साथ आया पावरफुल स्मार्टफोन
छत्तीसगढ़ की सियासत में ऑडियो बम: साय कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच रेणुका सिंह के कथित ऑडियो से भूचाल, क्या वाकई भूपेश की होगी वापसी?
हाईकोर्ट से झटका खाने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अनवर ढेबर 3 जून तक राज्य सरकार को देना होगा जवाब
सुशासन तिहार के दावों की हकीकत एक साल बाद भी 5548 शिकायतें लंबित
Covid के बाद युवाओं में बढ़ी Hip Replacement Surgery, 30-40 की उम्र में तेजी से बढ़ रहे AVN के मामले
Doctor Hanuman Temple: जहां ‘डॉक्टर’ बनकर भक्तों का इलाज करते हैं बजरंगबली, जानें दंदरौआ धाम की अद्भुत मान्यता
महाजेनको का ₹110 करोड़ का जमीन घोटाला : छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट ने कैसे लगाई महाराष्ट्र सरकार को चपत, पीएमओ के दखल से मची खलबली
तेलंगाना में इंसानियत शर्मसार: एम्बुलेंस नहीं मिली, कंधों पर शव उठाकर 4 किमी पैदल चला परिवार