दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहूंची ईडी की टीम, पुछताछ के लिए लेजा सकती है ईडी कार्यालय

दिल्ली : राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंची है। अरविंद केजरीवाल को आज ही दिल्ली हाईकोर्ट से तब झटका लगा था, जब कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।दिल्ली के […]

दिल्ली : राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंची है। अरविंद केजरीवाल को आज ही दिल्ली हाईकोर्ट से तब झटका लगा था, जब कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंच चुकी है।
केजरीवाल को ईडी की गिरफ्तारी से राहत नहीं मिल पाई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इंकार कर दिया और कहा कि इस स्तर पर हम अंतरिम राहत देने के इच्छुक नहीं हैं। हालांकि अदालत ने इस नई अंतरिम याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है और मामले को 22 अप्रैल तक के लिए टाल दिया।

अरविंद केजरीवाल ने ईडी के समन को चुनौती देने वाली अपनी याचिका में अंतरिम राहत की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया था। केजरीवाल हाई कोर्ट से चाहते थे कि उन्हें ईडी की गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी जाए। अदालत ने कहा कि अब इस आवेदन को केजरीवाल की मुख्य याचिका के साथ सूचीबद्ध कर दिया है, जिस पर 22 अप्रैल को सुनवाई होगी। अदालत ने इस नई अंतरिम याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है। केजरीवाल के वकील ने कहा कि इस मामले में गिरफ्तारी से सुरक्षा की आवश्यकता है क्योंकि चुनाव नजदीक होने पर उन्हें (केजरीवाल को) पकड़ने की एजेंसी की मंशा स्पष्ट है। भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात हैं कई एस पी लेवल के अधिकारी मौजूद हैं सूत्रों का कहना है की अरविंद केजरीवाल को ईडी कार्यालय पुछताछ के लिए लेजा सकती है। उसके बाद गिरफ्तार भी करने की संभावना बताई जा रही है।


Read More राशन दुकानों पर राशन का संकट: खाली हुए सरकारी गोदाम, राइस मिलरों की मनमानी से जनता होगी परेशान

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की होगी छुट्टी या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कमान?

राज्य

‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मेयर राजा इकबाल...
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच में नया बवाल: मृत कैप्टन के रिश्तेदार को AAIB का समन, पायलट फेडरेशन भड़का
विज्ञापन के चक्कर में दौड़ हारी! सलमान-ह्रितिक पर केस, हर्जाने की रकम सुन कर हैरत में पड़ जायेंगे आप
मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण विवाद: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, अजय राय बोले – “देवी अहिल्याबाई की धरोहर खतरे में”
टैक्स विवाद की आंच: आनंदा डेयरी पर आयकर का बड़ा हमला, हापुड़ और बुलंदशहर में छापेमारी का सिलसिला