ई डी ने पूछताछ के लिए सोनिया गांधी को 21जूलाई को बुलाया है कांग्रेस करेगी देशव्यापी आंदोलन

ई डी ने पूछताछ के लिए सोनिया गांधी को 21जूलाई को बुलाया है कांग्रेस करेगी देशव्यापी आंदोलन National Herald Case|ED|Sonia Gandhi|’नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े धनशोधन मामले में 21 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से पूछताछ करेगी. नई दिल्ली : कल 21जूलाई को ईडी के द्वारा सोनिया गांधी से […]

ई डी ने पूछताछ के लिए सोनिया गांधी को 21जूलाई को बुलाया है कांग्रेस करेगी देशव्यापी आंदोलन

National Herald Case|ED|Sonia Gandhi|’नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े धनशोधन मामले में 21 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से पूछताछ करेगी.

नई दिल्ली : कल 21जूलाई को ईडी के द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ को लेकर , सोनिया के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए कांग्रेस पार्टी देश भर में प्रदर्शन करेगी। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने सोनिया गांधी की पेशी के मद्देनजर ही बृहस्पतिवार सुबह वरिष्ठ नेताओं की आपात बैठक बुलायी है, जिसमें आगे की रणनीति तय किए जाने की संभावना है ।

Read More इलाज नहीं, लापरवाही का केंद्र बना अस्पताल; प्रशासन ने किया सील, लाइसेंस भी रद्द

अशोक गहलोत समेत कई बड़े नेता दिल्ली पहूंच चुके हैं ।

Read More सर्पदंश मुआवजा घोटाला: मृतक कमलेश और रोहन के नाम पर फर्जीवाड़ा, जांच में कोटा-बेलगहना के दलालों के नाम आए सामने


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan CM Ashok Gehlot) और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता और सांसद दिल्ली में मौजूद हैं। सूत्रों का कहना है कि भारतीय युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘मोदी-शाह की जोड़ी द्वारा हमारे शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ जिस प्रकार से राजनीतिक प्रतिशोध जारी है, उसके विरुद्ध कांग्रेस पार्टी अपनी नेता सोनिया गांधी के साथ सामूहिक एकजुटता व्यक्त करते हुए कल देश भर में प्रदर्शन करेगी.’

दिल्ली पुलिस ने कल का प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस मुख्यालय और ईडी कार्यालय की सुरक्षा चाक-चौबंद कर रखी है


सोनिया गांधी से पूछताछ के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय और ईडी कार्यालय के निकट सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी है. 24 अकबर रोड पर अवरोधक लगाया गया था. ईडी द्वारा पहले सोनिया गांधी (75) को 23 जून के लिए दूसरा समन जारी किया गया था, लेकिन वह उस तारीख पर पेश नहीं हो सकीं, क्योंकि कोविड-19 और फेफड़ों में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी थी.

इससे पहले 8 जून को पेशी का जारी किया गया था नोटिस


कांग्रेस अध्यक्ष को पूर्व में 8 जून को पेशी के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद उन्हें 23 जून के लिए समन जारी किया गया था. ईडी ने सोनिया गांधी के पुत्र और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से इस मामले में पांच दिनों तक कई सत्र में 50 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी. यह जांच कांग्रेस द्वारा प्रवर्तित यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है, जो नेशनल हेराल्ड अखबार का मालिक है.

सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर आयकर विभाग ने लिया संज्ञान में
सोनिया, राहुल से पूछताछ की कार्रवाई पिछले साल के अंत में ईडी द्वारा धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत एक नया मामला दर्ज करने के बाद शुरू की गयी. इससे पहले, एक निचली अदालत ने वर्ष 2013 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दायर एक निजी आपराधिक शिकायत के आधार पर यंग इंडियन के खिलाफ आयकर विभाग की जांच का संज्ञान लिया था.

Tags:

Latest News

'अब घर लौट जाइए...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली पुलिस का जंतर-मंतर खाली करने की अपील, प्रदर्शनकारियों के लिए मेट्रो यात्रा मुफ्त 'अब घर लौट जाइए...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली पुलिस का जंतर-मंतर खाली करने की अपील, प्रदर्शनकारियों के लिए मेट्रो यात्रा मुफ्त
Surajpur Viral Video: नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक! लड़खड़ाते हुए लगाई हाजिरी, VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
बस बनी ड्रग्स एक्सप्रेस! ओडिशा से रायपुर तक नशीली गोलियों की सप्लाई, ड्राइवर गिरफ्तार; पुलिस ने खोला अंतर्राज्यीय नेटवर्क
'यह लोकतंत्र की जीत है...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, बोले- अब जवाबदेही नहीं, शिक्षा सुधार का वक्त
CJP Protest: फेक न्यूज की साजिश बेनकाब! 'न किसी की मौत, न सेना तैनात'; दिल्ली पुलिस ने 480 पाकिस्तानी हैंडल किए ब्लॉक
NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी; कहा- "युवाओं का भविष्य राजनीति से ऊपर"
Bihar Bandh: पटना में उग्र प्रदर्शन, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज; तेज प्रताप यादव हिरासत में
Ambikapur Crime: घर से खेलने निकला छात्र अगली सुबह जंगल में मिला मृत, पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी
Bilaspur Electricity Scam: फर्जी अटेंडेंस से 93 लाख का भुगतान! जांच पूरी, मगर 8 माह से रिपोर्ट पेंडिंग
Jagdalpur Central Jail Wedding: अदालत की अनुमति से जेल में रची गई शादी, 15 साल बाद बना सेंट्रल जेल विवाह का साक्षी
Cancer Treatment Fraud: 'चमत्कारी इलाज' के नाम पर महिला से 13 लाख की ठगी, टीवी विज्ञापन से शुरू हुआ पूरा खेल
Maharashtra TET Paper Leak: बिहार से गिरफ्तार हुआ मास्टरमाइंड बृजेंद्र गुप्ता, कई राज्यों में फैला था पेपर लीक सिंडिकेट