Cancer Treatment Fraud: 'चमत्कारी इलाज' के नाम पर महिला से 13 लाख की ठगी, टीवी विज्ञापन से शुरू हुआ पूरा खेल

Cancer Treatment Fraud: 'चमत्कारी इलाज' के नाम पर महिला से 13 लाख की ठगी, टीवी विज्ञापन से शुरू हुआ पूरा खेल

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से अंधविश्वास और साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान से इलाज करने का दावा करने वाले तीन कथित पंडितों ने एक महिला को अपने झांसे में लेकर करीब 13 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने जब खुद को ठगा हुआ महसूस किया तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

टीवी विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल
पुलिस के अनुसार, रनचिराई थाना क्षेत्र के ग्राम सिर्री निवासी महिला ने एक टीवी चैनल पर प्रसारित ऐसा विज्ञापन देखा, जिसमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को चमत्कारी तरीके से ठीक करने का दावा किया गया था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीन लोगों ने खुद को पंडित बताते हुए महिला का विश्वास जीत लिया। आरोपियों ने दावा किया कि विशेष पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान से उसके पति का कैंसर पूरी तरह ठीक हो जाएगा।

उम्मीद का फायदा उठाकर ऐंठे 13 लाख रुपये
पति के इलाज की उम्मीद में महिला आरोपियों के झांसे में आ गई। कथित पंडितों ने अलग-अलग बहाने बनाकर कई किस्तों में उससे करीब 13 लाख रुपये अपने खातों में जमा करा लिए। लंबे समय तक पैसे लेने के बावजूद जब कोई परिणाम नहीं मिला और आरोपी लगातार नए-नए बहाने बनाने लगे, तब महिला को ठगी का एहसास हुआ।

Read More पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दर्ज की FIR, आरोपियों की तलाश शुरू
पीड़िता की शिकायत पर रनचिराई थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल नंबर, बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने इसी तरह अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया है या नहीं।

Read More बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

अंधविश्वास नहीं, वैज्ञानिक इलाज ही है विकल्प
यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि गंभीर बीमारियों के नाम पर चमत्कारी इलाज का दावा करने वाले ठग लोगों की मजबूरी और भावनाओं का फायदा उठाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कैंसर का उपचार केवल योग्य डॉक्टरों और वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति से ही संभव है। ऐसे में किसी भी विज्ञापन, चमत्कारी दावे या झूठे धार्मिक उपचार पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांचें और संदिग्ध मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Tags:

Latest News

प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना
तलाक का फैसला कौन सुना सकता है? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साफ कर दिया नियम, शरिया कोर्ट को लेकर अहम टिप्पणी
1.30 लाख का टैंकर 2.50 लाख में? पंचायतों की खरीदी ने खड़े किए बड़े सवाल, पहले पहुंचा सामान फिर बना प्रस्ताव