दुर्ग में रेप केस पर उग्र बवाल: गृहमंत्री का पुतला जलाने के दौरान पुलिसकर्मी झुलसा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR

दुर्ग में रेप केस पर उग्र बवाल: गृहमंत्री का पुतला जलाने के दौरान पुलिसकर्मी झुलसा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उतई थाना क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया, जो उस समय उग्र हो गया जब गृहमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश की गई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बन गई।whatsapp-image-2026-04-13-at-13533-am_1776024940

पुलिस द्वारा पुतला दहन रोकने की कोशिश के बावजूद कार्यकर्ताओं ने योजना के तहत एक अन्य पुतले में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस अफरा-तफरी के बीच एक आरक्षक आग की चपेट में आ गया और करीब 10 प्रतिशत तक झुलस गया। घायल पुलिसकर्मी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।whatsapp-image-2026-04-13-at-13528-am_1776024873

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि आरोपी के खिलाफ पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार हो रही ऐसी घटनाएं प्रशासनिक विफलता को दर्शाती हैं। वहीं, कुछ सामाजिक संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग भी उठाई है।whatsapp-image-2026-04-13-at-13530-am_1776024941

Read More कांकेर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED; BDS ने किया नष्ट

मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील मामलों में प्रशासनिक प्रतिक्रिया को लेकर बहस छेड़ दी है।

Read More भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार

Latest News

चावल दबाने वाले मिलर्स पर प्रशासन का शिकंजा, कमल राइस मिल सील, 34 मिलों को नोटिस चावल दबाने वाले मिलर्स पर प्रशासन का शिकंजा, कमल राइस मिल सील, 34 मिलों को नोटिस
पेंड्रावन जलाशय में खनन पर भड़के भूपेश बघेल, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, किसानों के मुद्दे पर भी घेरा
जुए के फड़ पर दबिश के बाद युवक की मौत, प्रशिक्षु एसआई पर गिरी गाज, एसपी ने किया निलंबित
अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, खाट से गिरने की कहानी गढ़ दफना दिया पत्नी का शव, बहन के शक ने खोली पोल, टांगी से वार कर पति ने उतारा था मौत के घाट
छात्रावास में बच्चियों की थाली से गायब हो रही दाल, भरपेट भोजन तक नसीब नहीं, अधीक्षिका के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं
20 हजार के कमीशन में 2.20 करोड़ का साइबर खेल, तीन आरोपियों को हाई कोर्ट से झटका
सिंचाई प्रोजेक्ट में टेंडर का काट-छांट फॉर्मूला: 1035 करोड़ के मटनार बैराज के 4 टुकड़े, दिल्ली की जांच से बचने की कवायद..
शराब घोटाले का बड़ा खिलाड़ी दुबई में गिरफ्तार, सुब्बू की भारत वापसी की तैयारी, खुलेंगे करोड़ों के काले कारोबार के राज
शिक्षा के मंदिर में 11 साल की मासूम से छेड़छाड़, बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, म्यूजिक टीचर गिरफ्तार
गर्भपात के लिए महिला की स्वतंत्र सहमति जरूरी, पति या परिजन की नहीं: न्यायालय ने खारिज की डॉ. उज्वला कराडे की अग्रिम जमानत
26 गज जमीन के टुकड़े ने ले ली युवक की जान, तलवार से गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, बड़े भाई के भी तोड़े दांत
हाई कोर्ट से आलोक पांडेय को बड़ी राहत, अगली सुनवाई तक पद सुरक्षित, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस, तीन सप्ताह में देना होगा जवाब