बस्तर-रायगढ़ में जंगल कटाई पर केंद्रीय मंत्री आठवले का तुकबंदी वाला प्रहार: पिटाई करनी पड़ेगी

बस्तर-रायगढ़ में जंगल कटाई पर केंद्रीय मंत्री आठवले का तुकबंदी वाला प्रहार: पिटाई करनी पड़ेगी

रायपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने छत्तीसगढ़ के बस्तर और रायगढ़ जिले में हो रही जंगल की अवैध कटाई को लेकर एक बड़ा और तुकबंदी वाला बयान दिया है। रायपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे आठवले ने साफ शब्दों में कहा कि अगर कोई जंगल काट रहा है तो उसकी पिटाई करनी पड़ेगी। उन्होंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी चर्चा करने की बात कही, जिससे इस गंभीर समस्या पर लगाम लगाई जा सके।

                 सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री रामदास आठवले रायपुर में संत कबीर सत्संग कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की योजनाओं के क्रियान्वयन और समीक्षा बैठक भी की।

                 राज्य अतिथि गृह पहुना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आठवले ने कई और महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने प्राइवेट सेक्टर में भी सरकारी सेक्टर की तरह आरक्षण लागू करने की जोरदार वकालत की। उन्होंने कहा कि चूंकि सरकारी सेक्टर अब प्राइवेट होते जा रहे हैं, ऐसे में निजी क्षेत्र में भी आरक्षण मिलना बेहद जरूरी है।

Read More घर का सपना दिखाकर बिल्डरों ने की 11 करोड़ की ठगी, 50 डिफाल्टर बिल्डरों पर कार्यवाही का इंतजार

              वहीं, कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए वरिष्ठ नेता आठवले ने कहा कि राहुल गांधी को कभी प्रधानमंत्री बनने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलों को लेकर कहा कि वे कितना भी हमला कर लें, पीएम मोदी की बॉडी बहुत मजबूत है और उन पर कोई असर नहीं होने वाला।

Read More बिलासपुर की सड़कों पर ‘जान हथेली पर’! एक बाइक पर 5 छात्र, बिना हेलमेट स्टंट; VIDEO ने मचाया हड़कंप

 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे