बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई

बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई

बिलासपुर/तखतपुर : बासी समोसा परोसे जाने की शिकायत करना एक ग्राहक को भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज होटल संचालक ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर ग्राहक की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता किए जाने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में तखतपुर पुलिस ने होटल संचालक सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है l

सत्यम स्वीट्स में नाश्ता करने रुका था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मरका निवासी दीपक कुमार जायसवाल मंगलवार शाम अपनी बहन, जीजा, भांजी और छोटे भाई के साथ बिलासपुर से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान परिवार तखतपुर बस स्टैंड स्थित सत्यम स्वीट्स में नाश्ता करने के लिए रुका। दीपक ने बताया कि उस समय उसका छोटा भाई और भांजी नाश्ता कर रहे थे, जबकि उसकी बहन और जीजा कुछ देर के लिए बाजार चले गए थे। नाश्ता करते समय दीपक के छोटे भाई और भांजी ने समोसे के खराब होने की शिकायत की। इसके बाद दीपक ने होटल संचालक प्रकाश कुमार देवांगन से इसकी शिकायत की। आरोप है कि शिकायत सुनते ही संचालक नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा।

Read More जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला: रात के अंधेरे में अपात्र कंपनियों को बांटे गए टेंडर; ईएनसी समेत 14 अफसर राडार पर

विरोध करने पर शुरू हुई मारपीट

Read More प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार

दीपक ने संचालक के गाली-गलौज करने का विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद होटल संचालक और उसके साथ मौजूद लोगों ने दीपक के साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख दीपक की बहन भी मौके पर पहुंची और भाई को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान उसके साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता की गई। मारपीट में दीपक के गले सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आने की बात सामने आई है। घटना के बाद उसने तखतपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

तखतपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर होटल संचालक प्रकाश कुमार देवांगन और उसके साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी हासिल की है।

वायरल वीडियो में होटल संचालक और कुछ लोग ग्राहक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Tags:

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता