ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद

जगदलपुर। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे जंगलों में सुरक्षा बलों को माओवादी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। मलकानगिरी जिले के मथिली थाना क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियारों, आईईडी, क्लेमोर माइन और माओवादी सामग्री से भरा डंप बरामद किया गया है।सुरक्षा बलों के मुताबिक, यह कार्रवाई आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर की गई। बरामदगी के बाद इलाके में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है।

आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली थी अहम जानकारी
जानकारी के अनुसार, DVF की टीम को माओवादी गतिविधियों से जुड़े इनपुट मिले थे। इसके बाद बुधवार तड़के मथिली थाना क्षेत्र के चेरकोटला, किर्मिती, कोटवापादर और कडाभाटा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।यह पूरा क्षेत्र छत्तीसगढ़ के बस्तर और सुकमा जिले की सीमा से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते सुरक्षा बलों के लिए यह इलाका खास तौर पर संवेदनशील माना जाता है।

जंगल में छिपाकर रखा था विस्फोटक सामान
तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को जंगल में छिपाकर रखा गया डंप मिला। इसमें तीन देसी बंदूकें, अलग-अलग क्षमता के कई आईईडी, दो क्लेमोर माइन, कोडेक्स वायर और माओवादी बैनर समेत अन्य सामग्री बरामद की गई। सुरक्षा टीम ने बरामद सामान को सावधानीपूर्वक अपने कब्जे में लिया और विस्फोटक सामग्री को लेकर निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

Read More कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

बॉर्डर इलाके में बढ़ाई गई निगरानी
ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे जंगल लंबे समय से माओवादी गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील रहे हैं। ऐसे में हथियार और विस्फोटकों का यह डंप मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां इसे महत्वपूर्ण सफलता के तौर पर देख रही हैं। सुरक्षा बल अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि बरामद सामग्री किस उद्देश्य से जमा की गई थी और इसके पीछे माओवादी नेटवर्क से जुड़े कौन-कौन से लोग सक्रिय थे।

Read More जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए

सर्च ऑपरेशन जारी
बरामदगी के बाद आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान और तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बल संभावित ठिकानों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और बरामद माओवादी सामग्री के स्रोत तथा उससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Tags:

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता