डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल

डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल

रायपुर : राजधानी में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। नया रायपुर से सेरीखेड़ी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार सेरीखेड़ी मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद कार सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार युवती की हालत गंभीर हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद तीन अन्य लोग घायल हो गए।

डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी कार

हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार, जशपुर के बाजारपारा निवासी शिवानी सिंह ठाकुर अपने साथियों के साथ बेलनो कार क्रमांक सीजी 04 एनडब्ल्यू 7718 में नया रायपुर की तरफ से सेरीखेड़ी जा रही थीं। इसी दौरान सेरीखेड़ी मोड़ के पास कार अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलटकर सड़क पर जा गिरी।

Read More सूकर फार्म की दीवार में लाखों का घोटाला: 9 इंजीनियरों पर FIR, अफसरों को बचाने पुलिस पेश नहीं कर रही चालान

सिर में आई गंभीर चोट, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Read More हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच

दुर्घटना में शिवानी के सिर के पास गंभीर चोट आई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। मंदिर हसौद पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल भेजा। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने शिवानी सिंह ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार में सवार धमतरी रामबाग निवासी अनंत सोनकर, रायपुर पुरानी बस्ती निवासी प्रखर सोनकर और सेजल सोनकर घायल हो गये, उनका उपचार जारी है।

हादसे की वजह और कार की रफ्तार की जांच

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जप्त कर लिया हैं। शुरुआती जांच में कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। हालांकि कार किस रफ्तार से चल रही थी और आखिर किन परिस्थितियों में चालक ने वाहन से नियंत्रण खोया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने घटनास्थल से जानकारी जुटाने के साथ दुर्घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद  सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल
बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
नगर निगम की 18 महीने में 9 की जगह मात्र 5 सामान्य सभा, शासन ने दिए दो माह में बैठक कराने के निर्देश
महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू