नकली शराब बनाने वाले गिरोह को स्पिरिट सप्लाई करने वाले झारखंड के दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

नकली शराब बनाने वाले गिरोह को स्पिरिट सप्लाई करने वाले झारखंड के दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कवर्धा. कबीरधाम पुलिस ने नकली देशी शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने के बाद अब इस पूरे नेटवर्क की अगली कड़ी तक पहुंचते हुए दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए दोनों आरोपी झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले हैं और काफी समय से इस गिरोह को नकली शराब बनाने के लिए स्पिरिट (Alcohol Spirit) की सप्लाई कर रहे थे.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम राकेश कोहली (39) और मोहन प्रसाद साव (67) हैं. ये दोनों जमशेदपुर, झारखंड के निवासी हैं. ये दोनों कबीरधाम जिले के पोड़ी इलाके में पकड़े गए मुख्य आरोपी नंद कुमार और साजिद के गिरोह को नकली शराब बनाने का सामान भेजते थे. पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का मुख्य आरोपी साजिद भी जमशेदपुर का रहने वाला है. इसी पुरानी पहचान के कारण राकेश कोहली इस गिरोह से जुड़ गया था. राकेश कोहली ने नकली शराब बनाने की पूरी सामग्री मोहन गुप्ता के जरिए बस से पोड़ी भिजवाई थी. वह खुद भी पोड़ी आया था और यहां के गिरोह को नकली शराब बनाने की ट्रेनिंग देकर गया था. इसके अलावा, राकेश कोहली झारखंड में ही नकली ढक्कन, स्टिकर और पैकिंग का सारा सामान तैयार करवाकर इस गिरोह को लगातार भेजता था, जिससे वे आसानी से नकली शराब बाजार में उतार सकें. पुलिस ने बताया कि इन दोनों अंतरराज्यीय सप्लायरों की गिरफ्तारी से नकली शराब के इस पूरे कारोबार की जड़ तक पहुंचने में मदद मिलेगी. पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और उनके सप्लाय रूट की भी जांच कर रही है.

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार