Tiger Poaching Case: 3 साल के युवा बाघ की दर्दनाक मौत, सिस्टम पर उठे सवाल, वन अधिकारी निकला शिकारी गिरोह का सदस्य, 9 आरोपी गिरफ्तार

Tiger Poaching Case: 3 साल के युवा बाघ की दर्दनाक मौत, सिस्टम पर उठे सवाल, वन अधिकारी निकला शिकारी गिरोह का सदस्य, 9 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल से सामने आई यह घटना सिर्फ शिकार नहीं, बल्कि सिस्टम पर बड़ा सवाल है। Indravati National Park और बीजापुर के जंगलों में बाघ और तेंदुए की मौत ने पूरे वन विभाग को हिला दिया है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में वन विभाग का ही एक अधिकारी, डिप्टी रेंजर देवी प्रसाद कोयाम, शिकारी गिरोह का हिस्सा निकला। जिस पर जंगल और वन्यजीवों की रक्षा की जिम्मेदारी थी, वही इस काले खेल में शामिल पाया गया। वन विभाग की उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई में कुल 9 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। ये सभी बाघ और तेंदुए की खाल को बाइक के जरिए रायपुर ले जाकर बेचने की तैयारी में थे।

क्रूर तरीके से किया गया शिकार
विशेषज्ञों के मुताबिक शिकारियों ने बेहद खतरनाक और अमानवीय तरीका अपनाया। मांस का लालच देकर जानवरों को फंसाया गया और फिर तार के फंदे (snare trap) से गला कस दिया गया। बाघ और तेंदुए दोनों 2-3 दिनों तक तड़पते रहे और आखिरकार दम तोड़ दिया। मारे गए बाघ की उम्र करीब 3 साल बताई जा रही है।

Read More पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस

सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
यह मामला अब सिर्फ वन्यजीव शिकार का नहीं रह गया है, बल्कि सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रहा है। जब सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले ही शिकारियों के साथ मिल जाएं, तो जंगल और वन्यजीवों की रक्षा कैसे संभव होगी?

Read More इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला

खामोश जंगल, गूंजते सवाल

  • बस्तर के जंगल आज खामोश हैं, लेकिन यह घटना कई सवाल छोड़ गई है-
  • क्या जंगल अब भी सुरक्षित हैं?
  • या शिकार का नेटवर्क सिस्टम के अंदर तक फैल चुका है?

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में  छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 
Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार