हवाई यात्रियों पर महंगाई की नई मार! लगेज चार्ज में भारी बढ़ोतरी, अतिरिक्त सामान ले जाना अब पड़ेगा और महंगा

हवाई यात्रियों पर महंगाई की नई मार! लगेज चार्ज में भारी बढ़ोतरी, अतिरिक्त सामान ले जाना अब पड़ेगा और महंगा

रायपुर। हवाई यात्रा को सुविधाजनक और तेज़ विकल्प माना जाता है, लेकिन अब यात्रियों को टिकट के अलावा बढ़ते अतिरिक्त शुल्कों का भी सामना करना पड़ रहा है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में लगेज चार्ज में हुई ताजा बढ़ोतरी ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर उन लोगों के लिए यह फैसला बड़ा झटका माना जा रहा है, जो पारिवारिक, व्यावसायिक या लंबी दूरी की यात्राओं के दौरान अतिरिक्त सामान लेकर सफर करते हैं।

जानकारी के अनुसार, देश की प्रमुख विमानन कंपनियों में शामिल इंडिगो ने अतिरिक्त लगेज शुल्क में उल्लेखनीय वृद्धि की है। घरेलू उड़ानों में जहां कई श्रेणियों में शुल्क लगभग 59 प्रतिशत तक बढ़ गया है, वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कुछ मामलों में पहले की तुलना में तीन गुना से अधिक शुल्क तय किए जाने की बात सामने आई है।

टिकट के बाद अब लगेज भी बना जेब पर बोझ
यात्रियों को आमतौर पर 15 किलो तक सामान निःशुल्क ले जाने की अनुमति होती है। इसके बाद अतिरिक्त वजन पर शुल्क देना पड़ता है। लेकिन नए शुल्क लागू होने के बाद अतिरिक्त तीन किलो सामान ले जाने पर जहां पहले 975 रुपए देने पड़ते थे, वहीं अब इसके लिए 1650 रुपए तक चुकाने होंगे। यदि आपका सामान तय सीमा से थोड़ा भी अधिक होता है, तो मामूली अतिरिक्त शुल्क की बजाय आपको काफी भारी रकम (per kg रेट के हिसाब से) चुकानी पड़ सकती है। इसका सबसे असर उन परिवारों पर पड़ेगा जो बच्चों और बुजुर्गों के साथ सफर करते हैं, क्योंकि उनके पास स्वाभाविक रूप से सामान ज्यादा होता है।

Read More वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज

बढ़ती एयरफेयर के बीच नया आर्थिक दबाव
हवाई किराए में समय-समय पर बदलाव होना सामान्य माना जाता है, लेकिन यात्रियों का कहना है कि टिकट के अलावा सीट चयन, भोजन, सुविधा शुल्क और अब बढ़े हुए लगेज चार्ज जैसे खर्च यात्रा को लगातार महंगा बना रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि एयरलाइन कंपनियां राजस्व बढ़ाने के लिए सहायक शुल्कों (Ancillary Charges) पर अधिक निर्भर होती जा रही हैं। इसका सीधा असर आम यात्रियों की जेब पर पड़ रहा है।

Read More कोटा के जल संसाधन विभाग,निर्माण के नाम पर भारी गड़बड़ी: फाइलों से गायब हुआ 'काजवे' शब्द; कूटरचना पर पर्दा डालकर आरोपी को दिया संरक्षण....

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भी झटका
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी अतिरिक्त सामान ले जाना पहले की तुलना में कहीं अधिक महंगा हो गया है। पहले जहां अतिरिक्त लगेज पर प्रति किलो लगभग 100 रुपए शुल्क लिया जाता था, बाद में इसे बढ़ाकर 200 रुपए किया गया और अब कई श्रेणियों में यह 625 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। यात्रा विशेषज्ञों का कहना है कि विदेश यात्रा करने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और लंबे समय के लिए बाहर जाने वाले यात्रियों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है, क्योंकि ऐसे यात्रियों के पास सामान्यतः अधिक सामान होता है।

रायपुर के यात्रियों पर भी असर
हालांकि रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से सीधे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन नहीं होता, लेकिन यहां से रोजाना 30 से अधिक घरेलू उड़ानें संचालित होती हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्रियों को बढ़े हुए लगेज शुल्क का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल, बढ़े हुए लगेज शुल्क ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में हवाई सफर करने वालों को सिर्फ टिकट ही नहीं, बल्कि अपने सामान के वजन का भी पहले से ज्यादा हिसाब रखना होगा।

Latest News

धमतरी में निवेश के नाम पर बड़ा खेल, 81 लाख की ठगी समेत करोड़ों का खुलासा धमतरी में निवेश के नाम पर बड़ा खेल, 81 लाख की ठगी समेत करोड़ों का खुलासा
कोरबा में दर्दनाक हादसा: नहर में बहे युवक की चौथे दिन मिली लाश
मिर्जापुर: द मूवी की OTT पर धमाकेदार एंट्री, प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म; फिर दिखेगा कालीन भैया और गुड्डू पंडित का भौकाल
सुकेश केस में नोरा फतेही की बढ़ी मुश्किलें! 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश, सरकारी गवाह के तौर पर दर्ज होगा बयान
उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को लेकर नया विवाद, आधी रात को प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची तकनीकी टीम
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! ओवरस्पीडिंग चालान पर गडकरी का बड़ा ऐलान
वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में छत्तीसगढ़ की हुंकार, दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार; 7.50 लाख का गांजा जब्त
रायपुर में त्योहारों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, बाजारों में पुलिस की बढ़ेगी पेट्रोलिंग
भाजपा को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ विधायक का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
जेल में था निरीक्षक, विभाग ने सुने बिना थमा दिया बर्खास्तगी का फरमान, हाई कोर्ट ने किया निरस्त