सायरन के बीच गूंजी किलकारी! डायल-112 में जन्मी नई जिंदगी, पुलिस टीम बनी खुशियों की गवाह

सायरन के बीच गूंजी किलकारी! डायल-112 में जन्मी नई जिंदगी, पुलिस टीम बनी खुशियों की गवाह

पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित सेवा की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। जहां आमतौर पर डायल-112 को अपराध और आपातकालीन घटनाओं से जोड़ा जाता है, वहीं इस बार डायल-112 एक परिवार के लिए खुशियों की सौगात बन गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रसूता ने डायल-112 वाहन में स्वस्थ बालक को जन्म दिया और देखते ही देखते वाहन में नवजात की पहली किलकारी गूंज उठी।

जानकारी के अनुसार ग्राम गांगपुर निवासी मानसिंह ने प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला के लिए डायल-112 पर मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही फाल्कन-2 टीम तत्काल मौके पर पहुंची और प्रसूता सरस्वती मरपच्ची को परिजनों और मितानिन के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरेला के लिए रवाना किया गया।

लेकिन रास्ते में ग्राम गिरवर के पास स्थिति अचानक बदल गई। महिला की प्रसव पीड़ा तेजी से बढ़ गई और तत्काल प्रसव की नौबत आ गई। ऐसे में डायल-112 टीम ने बिना समय गंवाए वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोका। महिला की गरिमा और गोपनीयता का पूरा ध्यान रखते हुए वाहन में पर्दे की व्यवस्था की गई और परिजनों तथा मितानिन के सहयोग से सुरक्षित प्रसव कराया गया।

Read More छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल

कुछ ही देर में खुशियों का वह पल आया, जब महिला ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया। नवजात की किलकारी सुनते ही पूरे माहौल में राहत और खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद डायल-112 टीम ने जच्चा और बच्चा दोनों को सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को स्वस्थ बताया। यह घटना केवल एक सुरक्षित प्रसव की कहानी नहीं, बल्कि यह संदेश भी है कि आपातकालीन सेवाएं सिर्फ संकट में मदद नहीं करतीं, बल्कि कई बार नई जिंदगी की शुरुआत की गवाह भी बनती हैं।

Read More CG News: गरीबों की थाली पर बड़ा वार! दो सरकारी राशन दुकानों में 31.75 लाख का खाद्यान्न गायब, 2 महिलाएं गिरफ्तार; 4 की तलाश

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में  छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 
Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार