Vivo Smartphones Price Hike: Vivo V70 Elite से Y400 तक महंगे हुए 4 फोन, जानें नई कीमतें

Vivo Smartphones Price Hike: Vivo V70 Elite से Y400 तक महंगे हुए 4 फोन, जानें नई कीमतें

स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को अब थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। साल 2026 में कई मोबाइल कंपनियों द्वारा कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने के बीच अब Vivo ने भी अपने कुछ लोकप्रिय स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo V70 Elite, Vivo V70, Vivo Y400 और Vivo Y21 की कीमतों में 1,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। माना जा रहा है कि ग्लोबल स्तर पर मेमोरी कंपोनेंट्स की कमी और उत्पादन लागत बढ़ने के कारण कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में संशोधन कर रही हैं।

टिप्स्टर संजू चौधरी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, Vivo V70 Elite के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये से बढ़कर 58,999 रुपये हो गई है, जबकि 12GB RAM + 256GB मॉडल अब 59,999 रुपये की जगह 63,999 रुपये में मिलेगा। वहीं Vivo V70 के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये से बढ़कर 53,999 रुपये हो गई है और 12GB + 256GB मॉडल अब 56,999 रुपये में उपलब्ध होगा। बजट सेगमेंट के Vivo Y21 के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये से बढ़कर 21,999 रुपये हो गई है।

इसके अलावा Vivo Y400 के दोनों वेरिएंट्स भी महंगे हो गए हैं। 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल अब 28,999 रुपये की जगह 31,999 रुपये में मिलेगा, जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये से बढ़कर 34,999 रुपये हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई कीमतें Vivo की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई हैं, हालांकि कंपनी की ओर से अब तक कीमत बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में जो ग्राहक इन स्मार्टफोन्स को खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए जल्द फैसला लेना फायदे का सौदा हो सकता है।

Read More Siri की आवाज सुनकर हो गए हैं बोर? iPhone में ऐसे बदलें Voice और Language, जानें आसान तरीका

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में  छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 
Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार