बिलासपुर के मॉल में 'वेलनेस' के नाम पर देह व्यापार का खेल: रुकी सैलरी मांगने पर युवती से मारपीट, स्पा संचालक भाइयों पर अपराध दर्ज 

बिलासपुर। मंगला चौक के 36 सिटी मॉल के एक्वा वेलनेस स्पा सेंटर का मामला

बिलासपुर के मॉल में 'वेलनेस' के नाम पर देह व्यापार का खेल: रुकी सैलरी मांगने पर युवती से मारपीट, स्पा संचालक भाइयों पर अपराध दर्ज 

प्राइवेट केबिन में छेड़छाड़ और धमकी का आरोप

बिलासपुर। मंगला चौक के 36 सिटी मॉल में स्थित एक्वा वेलनेस स्पा सेंटर संचालकों पर देहव्यापार और युवती से छेड़छाड़ का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। 

 इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब स्पा में ही काम करने वाली युवती अपनी रुकी हुई सैलरी मांगने वहां पहुंच गई। पैसे देने के बजाय स्पा चलाने वाले भाइयों ने उसके साथ बदसलूकी की, मारपीट की और मोबाइल छीनकर जान से मारने की धमकी दी। अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अमन सेन और लोकेश सेन नाम के दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Read More कुरुद एसडीएम दफ्तर में घूस लेते बाबू गिरफ्तार: जमीन के काम के लिए मांगे थे 10 हजार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

प्राइवेट केबिन में ले जाकर करता था गंदी हरकतें

Read More नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग

सकरी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को जो बताया, वह शहर के चमकते मॉल्स के भीतर चल रहे असली गोरख धंधे की पोल खोलता है। पीड़िता करीब तीन महीने से इसी एक्वा वेलनेस स्पा सेंटर में काम कर रही थी। पीड़िता का आरोप है कि स्पा चलाने वाला अमन सेन और उसका बड़ा भाई लोकेश सेन दोनों ही उस पर गंदी नीयत रखते थे। अमन अक्सर उसे बहाने से प्राइवेट केबिन में ले जाता था और बैड टच करता था। बड़े-बड़े शीशे वाले इन सेंटरों में लड़कियों को किस तरह प्रताड़ित किया जाता है, यह शिकायत उसी की बानगी है।

विरोध किया तो सैलरी रोकी, मांगने पर की हाथापाई

जब युवती ने इन हरकतों का विरोध करना शुरू किया और तंग आकर काम छोड़ने की बात कही, तो स्पा संचालक भाइयों ने दबाव बनाने के लिए उसकी सैलरी ही रोक दी। बीते 22 अगस्त को जब पीड़िता अपने पिछले महीने के रुके हुए पैसे मांगने के लिए स्पा सेंटर पहुंची, तो अमन सेन और उसके भाई ने उसके साथ जमकर गाली-गलौज की। बात इतनी बढ़ी कि उन्होंने युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट शुरू कर दी और उसका मोबाइल भी लूट लिया। उसे पुलिस के पास न जाने के लिए धमकाया गया।

अब शहर के बाकी स्पा सेंटरों की जांच की दरकार

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि स्पा संचालक और उसके भाई वहां जबरन देह व्यापार भी करवा रहे हैं। अब पुलिस ने दोनों भाइयों पर केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन जब एक युवती की शिकायत से इतने बड़े रैकेट का राज खुला है, तो शहर के बाकी स्पा सेंटरों की जांच की भी जरूरत है। 

Tags:

Latest News

15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर  15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा
छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान
बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए