क्लासरूम में क्रूरता की हद: 4 थप्पड़ों ने छीनी बच्चे की सुनने की ताकत, राजनांदगांव में टीचर अरेस्ट

क्लासरूम में क्रूरता की हद: 4 थप्पड़ों ने छीनी बच्चे की सुनने की ताकत, राजनांदगांव में टीचर अरेस्ट

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षिका की कथित पिटाई से 7वीं कक्षा के छात्र की सुनने की क्षमता 70–80 प्रतिशत तक प्रभावित हो गई। घटना डोंगरगढ़ स्थित खालसा पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है, जहां मामूली बात पर गुस्साई टीचर ने छात्र को लगातार थप्पड़ जड़ दिए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, कक्षा में पढ़ाई के दौरान छात्र से समय पर किताब नहीं निकाल पाने पर शिक्षिका नाराज हो गईं। छात्र ने दोबारा निर्देश समझने की कोशिश की, लेकिन इसी बात पर उसे कई जोरदार थप्पड़ मारे गए। इस घटना के बाद छात्र ने घर पहुंचकर सुनाई न देने की शिकायत की, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।image-2026-04-12t180741668_1775997459

परिजनों ने तुरंत बच्चे को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रारंभिक जांच में कान में गंभीर अंदरूनी चोट की पुष्टि हुई। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल और फिर रायपुर के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, चोट गहरी है और सुनने की क्षमता पर दीर्घकालिक असर पड़ सकता है, जिसके लिए लंबा इलाज जरूरी है।

Read More अनमोल ढाबा में 150 लीटर महुआ शराब खपाने की थी तैयारी, संचालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब अन्य छात्रों ने भी संबंधित शिक्षिका के व्यवहार पर सवाल उठाए। कुछ बच्चों ने आरोप लगाया कि पहले भी क्लास में मारपीट और डर का माहौल बनाया जाता था, लेकिन शिकायत करने से छात्र कतराते थे। वहीं पीड़ित परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर मामले को दबाने और सहयोग न करने का आरोप लगाया है।image-2026-04-12t180535888-1_1775997589

Read More रेलवे अस्पताल के सामने कांग्रेस नेता पर हुए जानलेवा हमला का फरार आरोपी चढा पुलिस के हत्थे

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान इस प्रकरण में कार्रवाई तेज की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। परिवार ने शिक्षिका के निलंबन, बच्चे के इलाज का पूरा खर्च और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह घटना एक बार फिर स्कूलों में शारीरिक दंड के खिलाफ सख्ती और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे