विदेश में असुरक्षित भारतीय छात्र? पढ़ाई के लिए गई थी कनाडा, लूटपाट में चली गई गुजरात की बेटी की जान

विदेश में असुरक्षित भारतीय छात्र? पढ़ाई के लिए गई थी कनाडा, लूटपाट में चली गई गुजरात की बेटी की जान

नई दिल्ली: कनाडा में भारतीय छात्रा की हत्या का मामला सामने आने के बाद प्रवासी भारतीय समुदाय में चिंता बढ़ गई है। गुजरात के आनंद जिले की रहने वाली 22 वर्षीय विधि कल्पेशकुमार मेघा की नियाग्रा में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवती पर लूट के इरादे से हमला किया गया था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, विधि करीब चार साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी और नियाग्रा में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ वर्क परमिट की तैयारी कर रही थी। 15 मई को वह किसी काम से घर से बाहर निकली थी, तभी एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लूट की नीयत से उसके पास पहुंचा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में विधि गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। घटना सार्वजनिक स्थान पर होने के कारण वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और युवती को अस्पताल पहुंचाया।

Read More Flydubai Flight FZ1073: को-पायलट की खतरनाक साजिश का खुलासा! कप्तान पर हमला कर विमान को क्रैश कराने की थी कथित योजना

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद विधि को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कनाडाई पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस हमले के पीछे की पूरी वजह खंगाल रही है।

Read More Siberia Lab Incident: लैब हादसे के बाद प्लेग का खौफ! 28 वर्षीय रिसर्चर की मौत, 197 लोग निगरानी में; कई अस्पतालों में क्वारंटाइन

विदेशों में पढ़ाई और नौकरी के लिए जाने वाले भारतीय छात्रों पर हमलों की बढ़ती घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल के वर्षों में कनाडा समेत कई देशों में भारतीय छात्रों और नागरिकों के साथ हिंसा, लूट और हमले के मामले लगातार सामने आते रहे हैं।

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता