बीजापुर के बाद अब बस्तर में तेंदूपत्ता गोदाम में आग, 1000 बोरे राख, बीजापुर आगकांड के बाद DFO पर गिरी गाज

बीजापुर के बाद अब बस्तर में तेंदूपत्ता गोदाम में आग, 1000 बोरे राख, बीजापुर आगकांड के बाद DFO पर गिरी गाज

बस्तर: छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता गोदामों में आग लगने की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। बीजापुर के बाद अब बस्तर जिले के सरगीपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में भी भीषण आग लग गई, जिसमें करीब एक हजार बोरे जलकर राख हो गए। घटना के बाद वन विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। दमकल और वन अमले की घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।comp-7-a_1779950543

जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम सरगीपाल गोदाम से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में तेंदूपत्ता का स्टॉक रखा हुआ था, जिसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तेज लपटों के कारण भारी नुकसान हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यहां रखा तेंदूपत्ता सुकमा जिले का पुराना स्टॉक था।comp-7-b_1779950597

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। फिलहाल आग लगने की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। विभागीय अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।comp-7-b_1779950597

Read More वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप

इससे पहले बीजापुर के एक निजी तेंदूपत्ता गोदाम में लगी भीषण आग में लगभग 18 हजार बोरे जलकर खाक हो गए थे। शुरुआती अनुमान के मुताबिक उस घटना में 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने बीजापुर डीएफओ रमेश कुमार जांगड़े को पद से हटा दिया है। उनकी जगह सागर जाधव को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।gif1217193321091737871551_1779948553

Read More बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद बीमा क्लेम को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। तेंदूपत्ता के बड़े स्टॉक का बीमा कराया जाता है, ऐसे में जांच एजेंसियां इस एंगल को भी खंगाल रही हैं। वन विभाग ने साफ किया है कि गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था, बीमा प्रक्रिया और आग लगने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी।

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता