सड़क बनी स्टूडियो, चलती कार के साथ युवती ने बनाई खतरनाक रील, पुलिस ने कसा शिकंजा

सड़क बनी स्टूडियो, चलती कार के साथ युवती ने बनाई खतरनाक रील, पुलिस ने कसा शिकंजा

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर सोशल मीडिया रील बनाने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। देर रात एक युवती ने बीच हाईवे पर चलती कार के सामने रैंप वॉक किया, शैंपेन उड़ाई और कार की छत पर चढ़कर अलग-अलग पोज दिए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।5_1779934796

मामला कोनी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह ओवरब्रिज के पास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवती लग्जरी कार के सामने फिल्मी अंदाज में वॉक करती नजर आ रही है। इसके बाद वह कार की छत पर खड़े होकर वीडियो शूट कराती दिखाई देती है। हाईवे पर इस तरह की स्टंटबाजी और सेलिब्रेशन ने राहगीरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया।61779935275_1779938830

वीडियो वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और वाहन नंबर के आधार पर कार मालिक की पहचान कर ली गई। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 135 समेत अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर इस तरह का व्यवहार गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।41779934788-1_1779938802

Read More मनमानी: शासन ने बनाया था कार्यपालन अभियंता, अब कागजों में खुद ही बन बैठे अधीक्षण अभियंता

ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि वाहन जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए आरटीओ को पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सनरूफ से बाहर निकलना, चलती गाड़ी पर स्टंट करना और हाईवे पर रील शूट करना यातायात नियमों का खुला उल्लंघन है।

Read More निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?

 

बिलासपुर में इससे पहले भी हाईवे और सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट और रील्स के कई मामले सामने आ चुके हैं। कभी चलती BMW से डांस करते युवाओं का वीडियो वायरल हुआ, तो कभी सड़क रोककर तलवार से केक काटने का मामला चर्चा में रहा। लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं पर हाईकोर्ट भी सख्त टिप्पणी कर चुका है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में युवाओं की लापरवाही थमती नजर नहीं आ रही।

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता