महासमुंद में नकली खेल का खुलासा! ‘McDowell’s No.1’ व्हिस्की में पानी मिलाते पकड़े गए कर्मचारी

महासमुंद में नकली खेल का खुलासा! ‘McDowell’s No.1’ व्हिस्की में पानी मिलाते पकड़े गए कर्मचारी

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शराब दुकान में मिलावट का बड़ा मामला सामने आया है। पिथौरा स्थित कंपोजिट शराब दुकान में ग्राहकों को कथित तौर पर पानी मिलाकर शराब बेची जा रही थी। आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर चार प्लेसमेंट कर्मचारियों को रंगे हाथों ‘McDowell’s No.1’ व्हिस्की में मिलावट करते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, आबकारी विभाग को लंबे समय से शराब में मिलावट की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर विभागीय टीम ने अचानक दुकान में निरीक्षण किया। जांच के दौरान कर्मचारियों को बोतलों में पानी मिलाते हुए पकड़ा गया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ग्राहकों को असली शराब के नाम पर मिलावटी शराब बेच रहे थे।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह खेल काफी समय से चल रहा था। आरोपी कथित तौर पर शराब की मात्रा बढ़ाने के लिए बोतलों में पानी मिलाकर अवैध फायदा कमा रहे थे। इससे न केवल उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ रहा था, बल्कि उनके स्वास्थ्य के साथ भी गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा था।

Read More GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग

आबकारी विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और मिलावट का यह नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था।

Read More सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर

इधर, विभाग ने संकेत दिए हैं कि प्रदेश की अन्य शराब दुकानों में भी औचक निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि शराब खरीदते समय बोतलों की गुणवत्ता और सील की जांच जरूर करें तथा किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता