उत्तर-पूर्वी दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, घर के भीतर बुज़ुर्ग दंपति की नृशंस हत्या

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, घर के भीतर बुज़ुर्ग दंपति की नृशंस हत्या

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले से एक सनसनीखेज और हृदयविदारक मामला सामने आया है। थाना एम.एस. पार्क क्षेत्र के राम नगर एक्सटेंशन, शाहदरा में एक बुज़ुर्ग दंपति की उनके ही घर में निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी 4 जनवरी 2026 की रात करीब 12:30 बजे पुलिस को PCR कॉल के माध्यम से मिली। कॉल करने वाले वैभव बंसल ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता घर में बेहोश पड़े हैं और उन्हें किसी अनहोनी की आशंका है। सूचना मिलते ही थाना एम.एस. पार्क की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

मकान की तीसरी मंज़िल की तलाशी के दौरान पुलिस को दो अलग-अलग कमरों से दो शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय पार्वेश बंसल (गृहिणी) और 75 वर्षीय विरेंद्र कुमार बंसल (सेवानिवृत्त शिक्षक) के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में विरेंद्र कुमार बंसल के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की पुष्टि होती है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल की गहन जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए फोटोग्राफी की।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर लूट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि हत्या के पीछे के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस दोहरे हत्याकांड ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप

Tags:

Latest News

दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच
930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, 2,292 पदों की अटकी परीक्षा, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के आरक्षण पर चूक का आरोप
CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस
Mahadev Betting Case: बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़े ₹1.20 करोड़ ED को सौंपे, शेफाली बग्गा के मामले में क्या है पूरा अपडेट?
जिले में 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Gariaband News: गणित का जवाब नहीं दे पाई 8 साल की छात्रा तो शिक्षक ने मारे थप्पड़, बच्ची सहमी; परिजनों ने मांगी कार्रवाई
Bilaspur News: गरबा रील में सिगरेट और पिस्टल दिखाने पर बवाल, शिकायत के बाद 9 लोग गिरफ्तार; 5 युवतियां भी शामिल