कांग्रेस नेता पर हमले का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भोपाल में छिपा था दीपक तिवारी, पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

कांग्रेस नेता पर हमले का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भोपाल में छिपा था दीपक तिवारी, पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

बिलासपुर : कांग्रेस नेता पर हमला करने की साजिश के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी दीपक तिवारी को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस और साइबर टीम कई दिनों से तकनीकी इनपुट जुटाकर संभावित ठिकानों पर नजर रख रही थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

मॉर्निंग वॉक पर गये, तभी हुआ था हमला

मामला 4 जुलाई की सुबह का है। शिशिर कश्यप अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने गए थे। इसी दौरान उनके पिता का फोन आया। उन्होंने बताया कि वे सुबह करीब 6.45 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे और रेलवे अस्पताल के पास पहुंचे थे। तभी तीन नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपियों के हाथ में डंडे और नुकीली वस्तुएं थीं। इसके बाद उन्होंने मारपीट कर दी।

Read More अमेरी चौक पर चाय लीला कैफे की मनमानी, सड़क बनी पार्किंग, राहगीर परेशान

शिकायत के बाद तारबाहर पुलिस ने मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने के लिए कई अहम सुराग मिले।

Read More सीजी-पीएससी घोटाला: 2021 के बाद अब 2020 की भर्तियों पर ईडी का शिकंजा, तत्कालीन चेयरमैन समेत कई अफसरों की बढ़ेगी मुश्किलें

एक-एक कर पकड़े गए आरोपी

जांच के दौरान पुलिस ने नितिन टेकाम, विधि से संघर्षरत बालक, आंचल साहिल और नवीन पटेल को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था। वहीं मामले का मुख्य आरोपी दीपक तिवारी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से वार्ड नंबर-1 पटेराटोला, थाना गौरेला क्षेत्र का रहने वाला है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह दूसरे राज्यों में ठिकाना बदलता रहा। पुलिस को उसके नेपाल चले जाने की भी जानकारी मिली थी। इसके बाद साइबर टीम लगातार उसकी गतिविधियों और संभावित ठिकानों की तकनीकी जानकारी जुटाती रही।

घेराबंदी कर किया गिरफ्तार, मोबाइल भी जब्त

लगातार निगरानी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी की घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पूछताछ और जांच के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में तारबाहर पुलिस और साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Tags:

Latest News

सड़क की बदहाली पर अनोखा विरोध! धमतरी में गड्ढों के बीच दीये जलाकर अधिकारियों को जगाने निकली छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना सड़क की बदहाली पर अनोखा विरोध! धमतरी में गड्ढों के बीच दीये जलाकर अधिकारियों को जगाने निकली छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना
Raipur Murder Case: जिस किराएदार को दिया था घर, उसी पर हत्या का आरोप! पत्नी से संबंध के शक में गई मकान मालिक की जान, आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता पर हमले का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भोपाल में छिपा था दीपक तिवारी, पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
Surajpur School Accident: स्कूल की छत से बरसा प्लास्टर, शिक्षक घायल; सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर सवाल
IIT Bombay Student Death: आईआईटी बॉम्बे में छात्र की मौत के बाद उबाल, 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन; ChatGPT से जुड़ा परीक्षा मामला चर्चा में
लापता पति के अपहरण की आशंका, पत्नी पहुँच गई हाई कोर्ट, पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी
Aadhaar Email Update: आधार में Email ID जोड़ने का मौका, 31 दिसंबर तक नहीं लगेगी ₹75 फीस; ऐप से ऐसे करें अपडेट
रोज 5-7 KM दौड़ने और हेल्दी डाइट के बावजूद क्यों पड़ा हार्ट में स्टेंट? डॉक्टर ने बताई नींद से जुड़ी अहम बात
भिलाई: DSP को फर्जी केस में फंसाने का दांव उल्टा पड़ा, कंपनी के 3 आला अफसरों पर FIR, स्कॉर्पियो-N से भड़का था विवाद
जल संसाधन विभाग में अफसरशाही का गंदा खेल: एक ही जुर्म, एक पर एफआईआर और निलंबन, दूसरे को इंक्रीमेंट रोककर अभयदान
Mangalsutra: शादी के लिए मंगलसूत्र खरीदने जा रही हैं? पहले जान लें किन दिनों को माना जाता है शुभ और किनसे बचने की है मान्यता
विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा